UP News: इटावा जेल में रेप के आरोपी ने काटा अपना गुप्तांग, हालत गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के इटावा जिले में जेल के एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया है। घटना जिला जेल की है। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि शौचालय में मंगलवार सुबह एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया।

UP News
कैदी से जेल में काटा अपना गुप्तांग  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला आया सामने
  • राज्य के इटावा जिले में जेल के एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया
  • पुलिस के मुताबिक कैदी रेप के मामले में सजा काट रहा था

UP News: उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के इटावा जिले में जेल के एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया है। घटना जिला जेल की है। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, शौचालय में मंगलवार सुबह एक कैदी ने ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। पुलिस के मुताबिक कैदी रेप के मामले में सजा काट रहा था। कैदी का नाम अनिल (28) है, जो जालौन के थाना चुरकी के ग्राम भमोरा का रहने वाला है। 

गुप्तांग काटने के बाद अन्य कैदियों की चीख पुकार के बाद जेल के सुरक्षाकर्मी अनिल को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया है कि, अनिल साल 2019 से जिला जेल में सजा काट रहा है। अनिल को दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा हुई है।

साल 2017 में लगा था कैदी पर रेप का आरोप

पुलिस ने बताया है कि, अनिल के खिलाफ साल 2017 में औरैया की रहने वाली एक महिला ने बिधूना थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद दो साल तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चला। साल 2019 में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अनिल को 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह चार सालों से इटावा की जिला जेल में है। अनिल का इलाज कर रहे जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया है कि, गुप्तांग काटने से अनिल का खून काफी ज्यादा बह गया जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बन गई है। 

घटना के एक दिन पहले जिलाधिकारी ने किया था जेल का निरीक्षण

डॉक्टर ने बताया है कि, फिलहाल अनिल बात करने की स्थिति में है। इलाज के लिए उसे सैफई रेफर किया गया है। इस मामले जानकारी देते हुए जेल वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. रामधनी सिंह ने कहा है कि मौके पर शौचालय की टूटी हुई कुंडी मिली है, जिससे गुप्तांग काटा गया है। वहीं मामले में जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं इससे पहले सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जेल का निरीक्षण किया था। दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा को लेकर जेल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर