Kanpur: ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से मार डाला, प्रेमी पर भी किया हमला

Man killed daughter in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी बेटी को कुल्हाड़ी से मार डाला। दरअसल वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी और ये बात उसके पिता को रास नहीं आई।

murder
प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल, बेटी अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी और ये ही बात पिता को रास नहीं आई और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। आरोपी ने अपनी बेटी को मारने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया। पता चला है कि शख्स ने लड़की के प्रेमी पर भी हमला किया, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल लड़के को बाद में ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि पिता अपनी बेटी के लड़के के साथ प्रेम संबंध को लेकर गुस्से में था और वो यह जानकर और अशांत हो गया कि लड़की रात में घर से भाग गई है। पिता उस लड़के के घर गया जिसके साथ उसकी बेटी प्यार में थी और वहां दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये मामला गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव का है। पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और पिता इसका विरोध करता था। अब बेटी घर से भाग गई और प्रेमी के यहां पहुंच गई तो इससे पिता आग बबूला हो गया। वो लड़के के घर पहुंच गया, जहां काफी कहासुनी हुई, इसके बाद गुस्से में आकर पिता ने कुल्हाड़ी से अपनी बेटी पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।
 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर