Andaman tourism: हनीमून से वॉटर स्‍पोर्ट्स तक के ल‍िए बेस्‍ट है अंडमान, ऐसे करें यहां बजट में टूर प्‍लान

यदि आप नीले आकाश से समुद्र का प्रतिबिंब होते हुए देखना चाहते हैं या सबसे डरावनी जेल काला पानी का नजारा देखना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार की सैर एक बार अवश्य करें।

Andaman Torism Place, Adaman Nikobar Tourism Place, Andaman Torism Destination, India Tourism Place, अंडमान टूरिज्म प्लेज, अंडमान ननिकोबार टूरिज्म प्लेज, अंडमान निकोबार टूरिज्म डेस्टीनेशन, इंडिया टूरिज्म प्लेज
Adaman Nikobar Tourism  
मुख्य बातें
  • यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो विजय नगर बीच पर जाना ना भूलें
  • अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में स्थित है काला पानी जेल
  • राजीव गांधी स्पोर्ट कॉम्पलेक्स पर उठाएं पैरासिलिंग, जेट स्कीइंग का लुत्फ

कुदरती नजारों और शानदार समुद्री तटों के लिए मशहूर अंडमान और निकोबार अपने पर्यटन स्थलों के लिए शुमार है। भारत का यह केंद्र शासित प्रदेश छुट्टियां बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक शांति और सुकुन का अनुभव करते हैं। यदि आप नीले आकाश से समुद्र का प्रतिबिंब होते हुए देखना चाहते हैं या देश दुनिया की सबसे डरावनी और मशहूर जेल काला पानी को देखना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार के इन स्थलों को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें। वास्तव में यह आपका यादगार पल बन जाएगा।

हैवलॉक द्वीप

उष्णकटिबंधीय वनों से घिरा यह द्वीप अपनी खूबसूबरती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां पर सफेद रेत पर आप अपने पैरों के छाप छोड़ते हुए जब आप बीच की तरफ बढ़ेंगे तो आपको एक अनोखी सी ताजगी महसूस होगी। यह चारों तरफ उष्णकटिबंधीय वनों से घिरा हुआ है। इन वनों की हरियाली की झलक आप पानी में भी देख सकते हैं। जल में आपको वृक्षों का प्रतिबिंब लहराता हुआ दिखेगा। वास्तव में यह मनोरम दृश्य आपका मननमोह लेगा।

राधानगर बीच

अंडमान निकोबार के द्वीप समूहों में शामिल यह द्वीप समूह विश्व के सबसे बेहतरीन द्वीप समूहों में से एक है। जो यहां पर आने वाले पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। यहां पर नीले आसमान से समुद्र का प्रतिबिंब होना पर्यटकों को खूब भाता है। नीले आसमान के साथ समुद्र का चमचमाता नीला पानी और हरियाली वनों से घिरे होने के कारण इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। यदि आप अंडमान निकोबार की सैर करने की योजना बना रहे हैं तो इस स्थल को अपनी सूची में शामिल करना ना भूलें।

विजय नगर बीच

यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो, इस स्थान पर जाना ना भूलें। आपको बता दें सूरज जब अपनी किरणें इस जगह पर बिखेरता है तो यहां का माहौल और भी रंगीन हो जाता है। सूर्य की किरणें पड़ते ही ऐसा लगता है कि मानो फूल खिल गया हो। यहां पर स्थानीय पक्षियों की चहचहाट आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

चिड़िया टापू

इस जगह के नाम से ही आप इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं। यहां पर आपको स्थानीय पक्षियों के साथ कुछ अनदेखे पक्षियों की झलक भी देखने को मिल सकती है। पक्षियों के चहचहाट से गूंजती यह जगह अपने आप में अनोखी है। यदि आप घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस जगह को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें

सेल्यूलर जेल

चारो तरफ समुद्र से घिरे इस जेल से तो आप सब बखूबी वाकिफ होंगे। जिसके नाम से कैदी कांपने लगते थे, आज भी इसका नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जात हैं। दरअसल यह एक जेल थी जिसे सेल्यूलर जेल के नाम से जाना जाता है। यह जेल अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित है। इस जेल का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल के दौरान किया गया था। यहां पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया जाता था। यदि प अंडमान निकोबार घूमने के लिए जा रहे हैं तो इस जेल को देखना ना भूलें।

राजीव गांधी स्पोर्ट कॉम्पलेक्स

यदि आप पैरासिलिंग, जेट स्कीइंग, रोबोट पैडलिंग, बनाना राइड और स्पीड बोट की सवारी आदि का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो राजीव गांधी स्पोर्ट कॉम्पलेक्स की सैर करना ना भूलें। यहां पर स्पोर्ट एक्टिविटी की फीस मात्र 400 रूपये से 1000 रूपये तक है।

दिगलीपुर

यदि आप प्रकृति से बेहद प्यार करते हैं अंडमान का दिगलीपुर जाना ना भूलें। यह अंडमान निकोबार के शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। यह अंडमान की सबसे ऊंची चोटी है। यहां पर आपको मगरमच्छ और गुफाएं देखने को मिलेंगी।

रॉस आइलैंड

रॉस आइलैंड को पूर्व का पेरिस भी कहा जाता है। वास्तव में यहां का खूबसूरत और मनमोहक दृश्य आपका मनमोह लेगा। यदि आप यहां पर अंडमान निकोबार में घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस स्थल को अपनी सूची में जरूर शामिल करें।

कैसे करें प्‍लान 

अंडमान का टूर आप अक्‍टूबर से मई के बीच कभी भी कर सकते हैं। गोवा में टूर‍िस्‍ट ज्‍यादा होने से लहरों को करीब व शांत‍ि से महसूस करना पसंद करने वाले अब अंडमान का रुख करते हैं। अंडमान के ल‍िए फ्लाइट्स की अच्‍छी सुव‍िधा है। अगर आपको बजट का ध्‍यान रखना है तो एडवांस में बुक‍िंग कराएं। होटल पैकेज भी पहले ही बुक रखें। 

क‍ितने दिन के ल‍िए जाएं 

अगर आप अंडमान पहली बार जा रहे हैं तो कम से कम 5 द‍िन के ल‍िए अपना टूर जरूर प्‍लान करें। इनमें अपने ट्रैवल डेज को शामिल न करें। यानी कुल म‍िलाकर अंडमान पर अच्‍छा समय ब‍िताने के ल‍िए एक हफ्ते की प्‍लान‍िंग करनी होगी। 

अगली खबर