Kitchen Tips: अरबी छीलते समय खुजली और च‍िपच‍िपाहट से कैसे बचें, जानें अरबी का छ‍िलका उतारने के ये तरीके

अरबी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है, लेकिन उसे काटते वक्त काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां जानें अरबी छीलने के आसान तरीके, ज‍िससे हाथ में जलन नहीं होगी।

How to Peel Arvi, 3 easy hack way to peel arbi, easy way to peel arbi, how to peel arbi quickly, how to peel arbi without itching, how to peel arbi easily, अरबी को कैसे छिले,  अरबी को छीलने का आसान तरीका, अरबी छीलने का आसान टिप्स, अरबी छिलने का घरेलू नुस्
how to peel arbi without itching  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • अरबी बेहद स्वादिष्ट सब्जी होती है लेक‍िन इसे छीलते वक्त हाथों में खुजली या चिपचिपापन जैसी समस्या अक्सर देखने को मिलती है
  • यहां बताए गए टिप्स को अपनाकर आप बड़ी आसानी के साथ अरबी के छिलके को छील सकते हैं
  • बर्तन धोने के स्‍क्रब से भी अरबी को छीला जा सकता है

Kitchen Tips: अरबी बेहद स्वादिष्ट सब्जी होती है लेकिन इसे काटना और छिलना बेहद मुश्किल का काम होता हैं। आपको बता दें, कि अरबी की सब्जी काटते वक्त यह हाथों में इतनी ज्यादा चिपकती है, कि इसे काटते काटते हम परेशान हो जाते है। कई लोगों को तो हाथों में सूजन और खुजली जैसी समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। क्या आपके साथ भी इस तरह की समस्या होती है। अगर हां, तो आज हम आपकी इस समस्या का निदान करने आए है। यहां बताएं गए घरेलू नुस्खे आपकी इस समस्याओं को चंद मिनटों में दूर कर देंगे। और आप बिना परेशान हुए अरबी की सब्जी को काट पाएंगे। तो आइए जाने वह घरेलू नुस्खे जो अरबी काटते वक्त आपकी परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है।

अरबी छीलने का तरीका, arbi chilne ka tareeka 

1. बर्तन धोने वाले स्‍क्रब का करें इस्तेमाल

यह जानकर आपको बेहद हैरानी होगी, कि बर्तन धोने वाले स्‍क्रब से आप सब्जी भी छील सकते हैं। खासतौर पर अरबी। जी हां अरबी के छिलके को आप स्‍क्रब के द्वारा बेहद आसानी से छिल सकते है। इसका इस्तेमाल करने पर आपको हाथों में खुजली और चिपचिपापन जैसी समस्याओं का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि आप इस समस्या से वाकई में परेशान है, तो अरबी छीलने के लिए बर्तन होने वाले स्‍क्रब का जरूर करें इस्तेमाल।

2. नारियल के छिलके का करें इस्तेमाल

 ज्यादातर लोग नारियल के छिलके को उतारकर उसे कचरे में फेंक देते है। मगर क्या आपको पता है, कि नारियल जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही उसके छिलके का भी इस्तेमाल आप कई चीजों में कर सकते है। अगर नहीं तो आपको बता दें, कि नारियल के छिलके से आप बड़ी आसानी के साथ अरबी की छिलके को हटा सकते है। इसे हटाने में आपको ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और हाथों में चिपचिपान या खुजली जैसी समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी।

3. अरबी छीलते वक्त हाथों में तेल लगाएं 

अरबी को छीलने का सबसे आसान नुस्खा हाथों में तेल लगाना माना जाता है। यदि आप अपने हाथों में तेल लगाएं, तो आपके हाथों में आपके हाथों में अरबी को छीलते वक्त हाथों में चिपचिपा या खुजली जैसी समस्या नहीं होगी और आप बड़ी आसानी के साथ अरबी के छिलके को छील पाएंगे।

अगली खबर