Athiya Shetty Beauty Secrets: चमकदार त्वचा के लिए आजमाएं अथिया शेट्टी के ब्यूटी सीक्रेट, लगाएं ये होममेड मास्क

Athiya Shetty Homemade Mask Beauty Secrets: अथिया शेट्टी बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत अदाकारा है। यहां बताएं गए फेस मास्क को खुद के चेहरे पर अप्लाई करें, तो आपका चेहरा भी अथिया शेट्टी की तरह आकर्षित बना सकता है।

Athiya Shetty Beauty Secrets And Homemade Face Mask For Radiant Skin
अथिया शेट्टी। 
मुख्य बातें
  • अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी है
  • अथिया शेट्टी अक्सर घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं
  • मास्क को लगाने से पहले डॉक्टर से जरूर विचार विमर्श करें

Athiya Shetty’s Face Masks: अथिया शेट्टी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री है। आपको बता दें, कि उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती भी लोगों को बेहद पसंद आती है। अथिया शेट्टी अक्सर अपनी ब्यूटी सीक्रेट अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां अक्सर अपने चेहरे को आकर्षित बनाएं रखने के लिए पानी खूब पीती हैं, लेकिन अथिया शेट्टी अपने चेहरे को हाइड्रेट बनाएं रखने के लिए पानी पीने के साथ-साथ घर के बने हुए फेस पैक का भी इस्तेमाल भरपूर करती हैं। बता दें, कि अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी है। जानकारों के मुताबिक अथिया शेट्टी अक्सर अपने चेहरे को चमकदार बनाएं रखने के लिए कड़ी से  कड़ी मेहनत करती हैं। 

अथिया शेट्टी अक्सर फेस मास्क के तौर पर टमाटर का भी भरपूर इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है, कि घरेलू फेस पैक चेहरे को आकर्षित बनाने में बेहद लाभदायक होता है। बता दें, कि अथिया शेट्टी अक्सर फेस पैक के रूप में दही, शहद, पपीता और केला जैसे चीजों का भी भरपूर इस्तेमाल करती हैं। इन चीजों से बनी फेस पैक चेहरे पर आने वाले मुंहासे और फुंसियों को खत्म करने में मदद करता है।

जानकारों के मुताबिक शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो त्वचा को आकर्षित और स्वस्थ बनाएं रखने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता हैं। अथिया शेट्टी अक्सर टमाटर, चीनी, शहद से बने हुए फेस पैक को अपने चेहरे पर मसाज करने के लिए खूब इस्तेमाल करती हैं। इस मास्क का इस्तेमाल करने की वजह से उनका चेहरा अक्सर आकर्षित और खूबसूरत नजर आता हैं। अथिया शेट्टी अपने चेहरे से ब्लैक हेड को दूर करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करती हैं। इसके इस्तेमाल करने से चेहरे के बंद छिद्र आसानी से खुल जाते है। अथिया शेट्टी अक्सर फेस स्क्रब के रूप में टमाटर को ही इस्तेमाल करती है।

जानकारों के मुताबिक टमाटर त्वचा को हेल्थी बनाएं रखने के लिए बेहद लाभकारी होता है। बता दें कि अथिया शेट्टी चेहरे की चमक बनाएं रखने के लिए अक्सर दही, टमाटर, हल्दी और शहद से बने फेस पैक को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें, कि यह फेस पैक चेहरे के टैनिंग को दूर करने के साथ-साथ चेहरे को चमकदार बनाएं रखने में मदद करता हैं।

अगली खबर