Face wash with cold water: ठंडे पानी से चेहरा धोने के फायदे हैं चौंकाने वाले

Face wash with cold water: गर्मियों में ठंडे पानी से चेहरा धोने के कई अमोजिंग फायदे हैं। गर्मियों में ठंडे पानी का छींटा चेहरे पर मारने से आराम तो मिलता ही है साथ ही इसके कई अन्य अमेजिंग फायदे भी हैं।

face wash with cold water
ठंडे पानी से चेहरा धोने के फायदे 
मुख्य बातें
  • सोने के दौरान हमारे चेहरे में नए-नए कोशिकाओं का निर्माण होता है
  • सोने के दौरान चेहरे पर रोमछिद्र का आकार भी बढ़ता है जिससे चेहरे पर सूजन हो जाती है
  • चेहरे की सूजन को कम करने के लिए ठंडे पानी से चेहरे को वॉश करें

सुबह के दौरान सोकर उठने के बाद चेहरे में सूजन लगभग हर किसी ने महसूस किया होगा। क्या आपने कभी चेहरे पर आने वाले इस सूजन का कारण जानने की कोशिश की है। हर किसी को इस बारे में जानकारी नहीं होती है क्योंकि इस तरफ कोई गंभीरता से ध्यान नहीं देता है। आपको बता दें कि सोने के दौरान हमारे चेहरे में नए-नए कोशिकाओं का निर्माण होता है और रोमछिद्र भी बढ़ जाते हैं। इस वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है।

वही अगर आप रात में अच्छी नींद नहीं लेते हैं अच्छे से शरीर को और आंखों को आराम नहीं देते हैं तो इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है आपके चेहरे पर सूजन आ जाती है। अगर आपके भी चेहरे पर सूजन की समस्या अक्सर आती है और इससे परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप सुबह-सुबह के समय ठंडे पानी के छींटे अपने चेहरे पर मारें इससे चेहरे की सूजन खत्म हो जाती है। 

जादुई फायदे

ना सिर्फ चेहरे के लिए बल्कि आपके स्किन के लिए भी ठंडे पानी के छींटे काफी फायदे देते हैं। इसके चेहरे पर जादुई फायदे होते हैं। अगर आप गर्म पानी से भी चेहरे को धोते हैं तो इसके बाद चेहरे पर ठंडे पानी का छींटा जरूर मारें।  

ठंडा पानी आपके चेहरे के रोमछिद्रों को कम करने का काम करता है और इसके बाद आपको अपने चेहरे की सूजन कम होने का एहसास होगा। इसके अलावा ठंडे पानी से आंखों को भी आराम मिलता है। क्या आपको पता है कि ठंडा पानी एंटी रिंकल क्रीम (Anti Wrinkle Cream) की तरह काम करता है।

यूवी किरणों से बचाता है

यह स्किन को टोन करने का काम करता है और चेहरे की स्किन को फ्रेश और यंग करता है। यह स्किन को टाइट करता है। यह स्किन से झुर्रियों को खत्म करता है। गर्मियों में ठंडे पानी का चेहरे पर इस्तेमाल काफी राहत भी देता है। इसके अलावा चेहरे पर पड़ने वाली सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले साइड इफेक्ट से भी ठंडा पानी बचाता है।  

अगली खबर