Dal Tadka Recipe: दाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए ऐसे लगाएं तड़का, यहां जानें दाल तड़का रेसिपी

How Make Dal tadka Know Recipe| उत्तर और दक्षिण भारत के लोग दाल में तड़का लगाकर ही खाना पसंद करते हैं। यहां आप दाल में तड़का कैसे लगाना चाहिए, इसकी आसान रेसिपी पढ़ सकते हैं।

Dal tadka Recipe| How make Tadka in Dal hindi
दाल तड़का 

Dal Tadka Recipe: दाल हर दिन बनाई जाने वाली रेसिपी है। खाने में अगर दाल न हो, तो खाने का मजा ही किरकिरा हो जाता है। बहुत से घरों में कई तरह से दाल बनाई जाती है। भारत के उत्तर और दक्षिण भाग में रहने वाले लोग बिना तड़के वाली दाल खा ही नहीं पसंद करते हैं। उनके दाल में तड़का लगाना बेहद जरूरी होता है। वाकई में तड़का लगा हुआ दाल का स्वाद ही अलग होता है। तड़का लगाने से दाल का स्वाद दुगना बढ़ जाता है। क्या आप भी तड़का वाली दाल खाना पसंद करते हैं या आपका दाल तड़का लगाने के बाद भी स्वादिष्ट नहीं बन पा रहा है अगर ऐसी बात है, तो आप यहां दाल को तड़का कैसे लगाना चाहिए पढ़ सकते हैं। यकिन मानिए इस तरीके से यदि आप दाल में तड़का लगाएंगे, तो दाल का स्वाद दुगना बढ़ जाएगा। तो आइए चले दाल में तड़का लगाने का आसान तरीका जानने।

दाल में तड़का लगाने की सामग्री 

  • -  1 कटोरी अरहर या तअर दाल 
  • - 1/2 टेबलस्पून नमक 
  • - 1/2 टेबलस्पून हल्दी 
  • - 3 सुखा लाल मिर्च 
  • - 1 टेबलस्पून जीरा
  • - 1/4 टेबलस्पून हींग
  • - 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • - 5-6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • - 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • - 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • - 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • - 2 टेबलस्पून प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • -  पानी की (आवश्यकता अनुसार)

दाल में तड़का लगाने की विधि

  1. -  दाल में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप एक प्रेशर कुकर में दाल, पानी, नमक, हल्दी और तेल की कुछ बूंदें डालकर गैस पर मीडियम आंच पर रखकर 4-5 सिटी लगने दें।
  2. - 4-5 सिटी लगने के बाद गैस को बंद दे। अब एक कड़ाही को गैस पर डालकर गर्म करें। अब कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म करें।
  3. - जब घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। तड़का लगाने के बाद उसमें लहसुन, अदरक, लाल मिर्च, हरी मिर्च और प्याज को बारीक काटकर तड़का लगाएं गए कड़ाही में डालकर थोड़ी देर तक भुनें।
  4. - जब सारी सामग्री अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें टमाटर डालकर उसे भी धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
  5. - 2 मिनट बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ता काट कर डाल दें। जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पक जाए, तो दाल को कड़ाही में डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।
  6. - जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पक जाए, तो दाल को उतारने से पहले उसमें बचा हुआ धनिया डालकर गर्म-गर्म चावल के साथ सर्व करें।
अगली खबर