Dharamshala Tourism Places: तीन दिन में धर्मशाला में क्या देखें, जानें हिमाचल की इस जगह को कैसे करें एक्सप्लोर

Dharamshala Tour: कम दिनों में धर्मशाला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वहां जाने से पहले इन जगहों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। जानें कि कैसे आप तीन में धर्मशाला में अच्छी तरह घूम सकते हैं।

himachal pradesh tourism,
3 दिनों में धर्मशाला में घूमने की जगह 
मुख्य बातें
  • धर्मशाला पहाड़, झरने और साफ नदी के कारण पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है
  • यहां लोग भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी घूमने आते हैं
  • यहां आप धर्मशाला में कम समय में घूमने वाली जगहों के बारे में जान सकते हैं

Dharamshala Tourist Places: गर्मी के मौसम में ठंडी वादियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। यदि आप ऐसे मौसम में धर्मशाला की हसीं वादियों में 3 दिनों का घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वहां जाने से पहले इन जगहों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।  यहां आप कम समय में अपनी छुट्टियां अच्छी तरह इंजॉय कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको 3 दिनों में धर्मशाला में घूमने की जगहों के बारें में बताते हैं।

तीन दिन में धर्मशाला में घूमने की जगह 

1. पहले दिन इन जगहों पर जाएं

यदि आप इस गर्मी में धर्मशाला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां आपको सुंदर पहाड़, झरना साफ नदियां देखने को मिल सकती हैं। यहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। पहले दिन आप धर्मशाला में डल झील घूमने जा सकते हैं। डल झील का पानी इतना सफेद है, कि आप उसे देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां आपको बंजी जंपिंग, राफ्टिंग जैसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आप धर्मशाला में त्रियुंड ट्रैक पर भी जा सकते हैं।

2. दूसरे दिन इन जगहों पर जाएं

धर्मशाला में आप दूसरे दिन क्रिकेट मैदान देखने जा सकते हैं। यह समुद्र तल से लगभग 1000 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद है। आपको बता दें, यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट खेल मैदान हैं। यहां आप क्रिकेट मैदान के अलावा युद्ध स्मारक जैसे जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको देवदार जंगल भी आपको देखने को मिल सकते हैं। यहां की शांत वातावरण आप की छुट्टियों को और भी रंगीन बना सकती है।

3. तीसरे दिन इन जगहों पर जाएं

धर्मशाला में आप नामग्याल मठ दलाई लामा मंदिर जैसे जगह पर घूमने जा सकते हैं। यहां का झरना देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। यदि आपको ऐतिहासिक चीजों को देखना अच्छा लगता हैं, तो आप धर्मशाला से जुड़ी ऐतिहासिक चीजें जैसे कांगड़ा कला संग्रहालय और मसरूर रॉक कट मंदिर  घूमने जा सकते हैं।

कैसे जाएं धर्मशाला? 

धर्मशाला जाने के लिए आप दिल्ली या चंडीगढ़ से बस पकड़ कर सकते हैं। आपको बता दें दिल्ली से धर्मशाला की दूरी लगभग 470 किलोमीटर है। अगर आपको बस की जर्नी पसंद नहीं है, तो आप हवाई यात्रा भी कर सकते हैं।

अगली खबर