Easiest Way to Peel Garlic: अब चंद सेकंड में छील सकेंगे लहसुन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये ट्रिक

लहसुन छीलना कई लोगों को परेशानी भरा काम लगता है तो ऐसे लोगों की परेशानी को कम कर सकता है इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो। जिसमें 12 सेकंड में लहसुन छीलना बताया गया है।

Easiest Way to Peel Garlic
Easiest Way to Peel Garlic 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लहसुन छीलने का वीडियो।
  • वीडियो में बताया गया कैसे चंद सेकंड में छील सकते हैं लहसुन।
  • यह वीडियो कई लोगों की समस्या को कम कर सकता है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहा अक्सर कोई वीडियो या तस्वीर वायरल हो रही होती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो कई लोगों की परेशानी को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर 12 सेकेण्ड का एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें आसानी से लहसुन छीलने का तरीका बताया गया है। लहसुन खाने में तो स्वाद लगता है लेकिन उसे छीलना कई लोगों को समस्या भरा काम लगता है ऐसे में इन लोगों के लिए यह वीडियो वाकई मददगार साबित हो सकता है।

लहसुन छीलने का 12 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियों को लोगों ने 1.5 मिलियन से भी अधिक बार देखा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। अब देखना यह है, कि क्या यही विधि लहसुन के छिलके को उतारने के लिए सरल और आसान है। 

जानें इस वीडियो के मुताबिक आसानी से लहसुन छीलना

-सबसे पहले एक पूरी लहसुन की फली लें।

-अब उस लहसुन को छिलके के साथ बीचों-बीच काट लें।

-इस तरह से लहसुन को काटने से यह दो सपाट हिस्सों में विभाजित हो जाएगा।

-वीडियो के अनुसार उपयोगकर्ता ने लहसुन के छिलके को उतारने के लिए चॉपिंग बोर्ड पर लहसुन के दोनों हिस्से को अंदर की तरफ मोड़ दिया था।

-बाद में चाकू के सपाट हिस्से से कटे हुए लहसुन के ऊपर कस कर दवाएं, ऐसा करने से लहसुन का पूरा छिलका एक साथ निकल जाएगा।

अगली खबर