Good Friday 2022 Wishes: नेकी करके चलना, जीवन एक है... गुड फ्राइडे पर अपनों को भेजिए शानदार कोट्स और मैसेजेस

Good Friday 2022 Quotes, Images, Messages, Status In Hindi: इस बार गुड फ्राइडे 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार को है। बाइबल के अनुसार इस दिन ईसाह मसीह को शारीरिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ा दिया गया था। गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोग गिरिजाघर जाकर प्रभु ईसाह मसीह को याद करते हैं।

Good Friday 2022 Wishes, Quotes, Shayari, Images, Good Friday Shubhkamnaae In Hindi
Good Friday 2022 (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • आज मनाया जा रहा है गुड फ्राइडे।
  • इस दिन ईसाह मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया था।
  • गुड फ्राइडे पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

Good Friday 2022 Quotes, Images, Messages And Status In Hindi: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म से संबंधित है, इसे होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इसे शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाइबल के अनुसार इस दिन ईसाह मसीह को शारीरिक यातनाएं देने के बाद सूली पर लटकाया गया था। इस दिन ईसाई धर्म के लोग गिरिजाघर जाकर प्रभु ईसाह मसीह को याद करते हैं और चर्च व गिरिजाघरों से सजावट वाली वस्तुएं हटा ली जाती हैं। मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन उपवास करने व ईसाह मसीह की प्रार्थना करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस बार गुड फ्राइडे 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार (Good Friday 2022 Date) को है।
गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है। कहा जाता है कि सूली पर लटकाए जाने के तीन दिन बाद ईसा महीह पुनर्जीवित हो गए थे। दोबारा जीवित होने के बाद ईसाह मसीह 40 दिनों तक अपने शिष्यों के साथ समय व्यतीत किया था और उन्हें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया था। ऐसे में इस गुड फ्राइडे आप अपने प्रियजनों और करीबियों को संदेश भेजकर (Good Friday 2022 Quotes, Messages And Status) गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गुड फ्राइडे 2022 कोट्स, मैसेजेस और स्टेटस (Good Friday 2022 Quotes, Messages And Status)
 
प्रार्थना है कि प्रभु यीशू मसीह
अपना प्यार, कृपा और आशीर्वाद
सदा आपके ऊपर बनाए रखें
गुड फ्राइडे की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

ना कार्ड भेज रहा हूं
ना कोई फूल भेज रहा हूं
सिर्फ सच्चे दिल से आपको
गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं भेज रहा हूं।

मनुष्य को ईश्वर का पाठ पढ़ाया
दिन गुड फ्राइडे का है आया
Happy Good Friday

नेकी करके चलना जीवन एक है
परोपकार अनेक हैं।
Happy Good Friday

जिस दिन हमारा मन परमात्मा को याद करने
उनमें दिलचस्पी लेना शुरू कर देगा
उस दिन से हमारी परेशानियां हम में
दिलचस्पी लेना बंद कर देंगी।
Happy Good Friday

अच्छा लगता है जब आपको कोई मिस करता है,
बेहतर लगता है जब कोई आपको प्यार करता है,
लेकिन सबसे अच्छा तब लगता है जब कोई आपको नहीं भूलता।
हैप्पी गुड फ्राइडे

जरा सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है
शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है
नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक्त,
दुआ देना, दुआ लेना गुड फ्राइडे का दिन है
गुड फ्राइडे की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रार्थना है कि ईश्वर आपके ऊपर,
अपना प्यार और आशीर्वाद सदा बनाए रखेंगे,
उनकी कृपा से आपका जीवन खुशहाल बने,
आर आपके जीवन में कभी कोई कमी ना आए.....
गुड फ्राइडे

अगर सुख है तो परेशानियां भी बहुत हैं,
जिंदगी में लाभ है तो हानियां भी बहुत हैं,
क्या हुआ जो प्रभु ने खोड़े गम दे दिए,
उसकी हम पर मेहरबानियां भी बहुत हैं।
गुड फ्राइडे

अगली खबर