Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Status, Images: मां दुर्गा की भक्ति से भरपूर शुभकामना संदेश भेज कर कहें 'हैप्पी गुप्त नवरात्रि'

Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: 10 महाविद्याओं को समर्पित गुप्त नवरात्रि का पर्व आज यानी 2 फरवरी 2022 से प्रारंभ हो रहा है। इस शुभ अवसर पर अपने मित्रों और परिजनों को भक्तिमय अंदाज में ऐसे शुभकामनाएं दें।

gupt navratri 2022 quotes, messages, whatsapp status, images in hinid, see here gupt navratri 2022 shubhkamnaye sandesh in hindi
Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Images (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • वर्ष 2022 में आज यानी 2 फरवरी से प्रारंभ हो रही है गुप्त नवरात्रि।
  • माघ मास की गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा का है विधान। 
  • खास मैसेजेस, कोट्स और तस्वीरों के साथ अपनों को भेजें शुभकामना संदेश।

Happy Gupt Navratri 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हिंदू धर्मावलंबियों के लिए नवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के साथ माघ और आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि पर भी विधिवत पूजा करने का विधान है। इस वर्ष माघ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि बुधवार यानी आज से प्रारंभ हो रही है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। इन 9 दिनों में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा होती है। 

गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर पर 10 महाविद्याओं की पूजा करने के साथ लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। आप इस खास मौके पर इन शुभेच्छा संदेशों के साथ अपने मित्रों और परिजनों को गुप्त नवरात्रि 2022 की बधाई दे सकते हैं। 

ओम् सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।

गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं।।

देवी मां के कदम आपके घर आएं, 
आप खुशी से नहाएं,
परेशानियां आपसे आंखें चुराए।
जय माता दी।

Also Read: Gupt Navratri 2022 Date, Puja Timings: 2022 में कब शुरू होगी दस महाविद्याओं को समर्पित गुप्त नवरात्रि, जानें डेट व शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि 2022 की बधाई।

सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल,
गुप्त नवरात्र की ढेरों शुभकामनाएं!

तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है,
 जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Also Read: Saraswati Puja 2022: बसंत पंचमी पर करें ये 7 उपाय, सभी समस्याओं का होगा नाश व बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा

माता सबको दुलारती
कष्टों से उबारती
सब करते हैं उसकी आरती
जय माता रानी की।
गुप्त नवरात्र 2022 की ढेरों शुभकामनाएं!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार।

पग-पग में फूल खिलें,
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले,
कभी ना हो दुखों का सामना,
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।

सारी दुनिया छोड़कर मां की शरण में आया हूं,
मां के चरणों में ही जीवन का सारा सुख पाया हूं।
Happy Navratri 2022

हर जीव के मुक्ति का मार्ग है मां,
जग की पालनहार है मां,
सबकी भक्ति का आधार है मां,
असीम शक्ति की अवतार है मां
शुभ नवरात्रि 2022, हैप्पी नवरात्रि 2022

जब भी मैं बुरे समय में घबराता हूं,
मेरी पहाड़ो वाली माता की आवाज आती है,
सारी घबराहट दूर हो जाती है,
मां मेरे हृदय में बस जाती है.
हैप्पी गुप्त नवरात्री 2022

मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां करती सबका उद्धार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।
हैप्पी नवरात्रि 2022

अगली खबर