Earth Day 2020: अर्थ डे रोज इन 8 चीजों को करने का लें संकल्प, तभी बचेगी धरती

लाइफस्टाइल
Updated Apr 22, 2020 | 11:05 IST | Ritu Singh

Tips to Save the Earth : धरती दिनों दिन गर्म होती जा रही है और इससे जीवन पर संकट बढ़ने लगा है। अर्थ डे पर यदि सभी 8 चीजों को हर दिन करने का संकल्प ले लें, तो धरती जरूर बच सकती है।

Tips to Save the Earth, धरती को बचाने के उपाय
Tips to Save the Earth, धरती को बचाने के उपाय 
मुख्य बातें
  • घर में एलईडी बल्ब का प्रयोग करें
  • एसी और कार का प्रयोग कम करें
  • फ्रोजन चीजें कम खाएं और पानी बचाएं

संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि जलवायु परिवर्तन केवल बात करने का मुद्दा नहीं है, बल्कि अब वो समय आ गया है जब इस पर गंभीरता से निर्णय लेना होगा। ये बात सही है कि जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है उससे निर्णायक समय नजदीक है। मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बेमौसम बरसात, तेज गर्मी, ग्लेशियर्स का लगातार पिघलना सब कुछ अब खतरे की ओर जाने लगा है। यही कारण है कि खाद्य उत्पादन संकट बढ़ने लगा है। वहीं समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है और इससे दुनिया भर में बाढ़ का खतरा भी पैदा हो रहा है। ऐसे में हम सभी का ये फर्ज बनता है कि धरती को बचाने के लिए अपने स्तर से कुछ प्रयास किया जाए।

पृथ्वी को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?  तो आपको ग्रीनहाउस गैसों को कम प्रयोग करना होगा ताकि पर्यावरण पर हानिकारक प्रभाव न पड़े। साथ ही कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए हम भी बहुत कुछ कर सकते हैं। इस पृथ्वी की देखभाल केवल एक जिम्मेदारी नहीं है, हम सभी की जिम्मेदारी है। तो आइए जानें कैसे हम धरती को बचाने में मदद कर सकते हैं।

इन रोज की आदतों में करें बदलाव, बच जाएगी धरती

जल का संरक्षण करना सीखें

छोटी चीजें भी एक बड़ा बदलाव ला सकती हैं। जब भी आप ब्रश करें तो पानी को लगातार न खुला रखें। टपकते हुए पानी को सही करें, नहाने और कपड़े धोने में कम से कम पानी का प्रयोग करें। एक अध्ययन के अनुसार एक टपकता हुए नल या आरो से प्रति दिन 340 लीटर पानी बह जाता है। इसलिए बोतलबंद पानी पीना बंद करें और आरो के पानी को बचाना सीखें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@limbu.pratik12) on

कारपूलिंग करना शुरू करें

यदि सप्ताह में आप केवल दो दिन कार से सफर करते हैं तो आप प्रति वर्ष 721 किलोग्राम औसतन ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन कम कर सकते हैं। इसलिए कार पूलिंग करने पर जोर दें। छोटी जगह जाने के लिए साइकिल का यूज करें। इससे सेहत भी अच्छी होगी और धरती को बचाने में भी आपका सहयोग मिलेगा। यदि कार से चलना जरूरी है तो कार का प्रदूषण स्तर जांचते रहें।

रीसाइकिल चीजों का प्रयोग करें

रिसाइकल बिन में सोडा कैन डालकर प्रदूषण को कम करने में मदद कर सकते हैं। कागज से लेकर तमाम चीजें ऐसी प्रयोग करें जिनका रीसायकल हो सके। डिस्पोजेबल प्लेट, चम्मच, ग्लास, कप और नैपकिन का उपयोग करने से बचें हैं। ये सारी चीजें भारी मात्रा में अपशिष्ट पैदा करती हैं। इसके बदले ऐसी चीजें लें जो रीसायकल होती हों।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kidsministryworld) on

एलईडी पर बल्ब का प्रयोग करें

कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट बल्ब (सीएफएल) आम बल्बों की तुलना में 10 गुना ज्यादा चलते हैं और ये केवल दो-तिहाई ऊर्जा का उपयोग करते हैं, लेकिन सीएफएलएस में भी समस्याएं हैं। ये मुश्किल से नष्ट होते है क्योंकि इसमें पारा होता है। इसकी जगह आपको एलईडी बल्ब का प्रयोग करना चाहिए। एलईडी बहुत ही नैरो वेब लेंथ में प्रकाश पैदा करते हैं इससे एनर्जी की काफी बचत होती है। तो आप अपने घर से पुराने बल्ब या सीएफएल को हटा दें।

एसी का कम प्रयोग करें

घर में एसी रहने का मतलब ये नहीं की ये पूरे समय चलता रहे। एसी को कम से कम चलाएं और ध्यान रखें कि इसका फिल्टर साफ रहे। एयर फिल्टर को नियमित रूप से बदलते रहें ताकि एचवीएसी सिस्टम को ओवरटाइम काम न करना पड़े। मौसम सही हो तो एसी का प्रयोग न करें। एसी का टेंपरेचर बहुत ज्यादा कम न करें।

ताजी चीजों को खाएं

आज बड़े पैमाने पर फ्रोजन खाने का चलन बढ़ गया है। याद रखें कि फ्रोजन खाने को संरक्षित करने के लिए बड़ी मात्रा में ग्रीनहाउस गैस का प्रयोग होता है। इसलिए कोशिश करें फ्रोजन फूड्स की जगह ताजी चीजों को खाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@araanva_) on

पेड़ लगाने की आदत डालें

ग्लोबल वार्मिंग के लिए वनों का कम होना बहुत बड़ा कारण है। शहरी क्षेत्र में पेड़ों की कमी धरती के लिए खतरा है। इसलिए जब भी मौका मिले पेड़ लगाते रहें। पेड़ हवा से सभी प्रकार के कचरे को भी निकालते हैं, जिसमें सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण शामिल हैं।

प्लास्टिक का त्याग करें

प्लास्टिक के शॉपिंग बैग्स या बोतल को न कहना सीखें। इसी जगह कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक की हर चीज को त्याग दें।  

अगली खबर