Happy Hartalika Teej 2022 Hindi Shayari, Wishes: इन शानदार शायरियों के जरिए दें हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

Happy Hartalika Teej 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages, Hartalika Teej Shubhkamnaye: सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।

Hartalika Teej, Hartalika Teej 2022, happy Hartalika Teej, happy Hartalika Teej, Hartalika Teej shayari in hindi, Hartalika Teej wishes shayari in hindi, happy Hartalika Teej shayari in hindi, happy Hartalika Teej shayari in hindi, happy Hartalika Teej
Happy Hartalika Teej 2022 Hindi Shayari, Wishes, हरतालिका तीज की शायरी  
मुख्य बातें
  • हर साल भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है।
  • इस मौके पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए पूजा-पाठ करती हैं।
  • मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था।

Happy Hartalika Teej 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages:  हिन्दू धर्म में तीज-त्योहार का विशेष महत्व है। हर त्योहार और व्रत किसी ना किसी देवता को जरूर समर्पित होता है। कुछ व्रत केवल सुहागिन महिलाओं के लिए ही होती हैं। इनमें एक व्रत हरतालिका तीज का भी है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।

हर साल भादो मास में हरतालिका तीज त्योहार आता है। इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त को मनाई जाएगी। आप इन मैसेज, कोट्स, शायरी, स्टेट्स, वॉलपेपर के जरिए दोस्तों, जानने वालों और रिश्तेदारों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

सावन के बाद भादो की तीज है सबसे बड़ी तीज
शिव से मांग लो अपने लिए सुहाग की ख़ुशी
Happy Hartalika Teej 2022

हरतालिका तीज का त्यौहार है
गुझियों की बहार है, पेड़ों पर पड़े हैं झूले
दिलों में सबके प्यार है.
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

चंदन की ख़ुशबू बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक़ हो तीज का त्यौहार.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

आपके व्रत का तप रंग लाए
मां पार्वती आप पर आशीर्वाद बरसाएं
आपके घर पर ख़ुशहाली आए
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

तीज है उमंग का त्यौहार
फूल खिले हैं बागों में
बारिश की है फुहार
दिल से आपको हो मुबारक़
प्यारा ये हरतालिका तीज का त्यौहार

चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

मदहोश कर देती है हरियाली तीज की बहार
गाता है ये दिल झूम कर जब झूलूं मैं सखियों के साथ.
तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

पिया प्रेम का त्यौहार आया
आओ सखी मंगलगीत गाएं
पिया का संग बना रहें हरदम
आओ सखी तीज मनाएं

मेरा मन झूम-झूम नाचे गाये तीज के हरियाले गीत
आज पिया संग झूलेंगे संग में मनाएंगे हरतालिका तीज.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

आज आया तीज का त्यौहार
सखी सहेली हो जाओ तैयार
हाथों में रचा के पिया के नाम की मेहंदी
कर लो सोलह श्रृंगार.
Happy Hartalika Teej 2022

मां पार्वती आपको सुख, शांति और समृद्धि दें
ख़ुशियां अपार, सेहत और धन का वरदान दें
आप पर हो शिव जी की विशेष कृपा
जीवन से दूर हो दुख और दरिद्रता
हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई

तीज का त्यौहार आपकी जीवन में ख़ुशियां लेकर आए
जीवनसाथी संग, बच्चों के लिए भी सेहत का वरदान लाए
आपको और आपके पूरे परिवार को
हरतालिका तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

अखंड सौभाग्य का व्रत है हरतालिका तीज
मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं अनेक
मनचाहा वर दें, पति को दें लंबी उम्र, सुख, सौभाग्य और संतति दें
हर लें सारे दुख और क्लेश
हरतालिका तीज की बहुत-बहुत बधाई!

तीज का त्यौहार है उमंगों का त्यौहार
फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार
दिल से आप सब को मुबारक़ हो प्यारा ये तीज का त्यौहार

अगली खबर