Happy Hindi Diwas 2022 Wishes Images, Messages: खास अंदाज में दें हिंदी दिवस की मुबारकबाद, देखें कोट्स, विशेज, स्टेट्स, फोटोज और शायरियां

Happy Hindi Diwas2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है वहीं, विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी दिवस के खास मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Hindi Diwas, Hindi Diwas 2022, Hindi Diwas images, Hindi Diwas wishes, happy Hindi Diwas, happy Hindi Diwas 2022, happy Hindi Diwas images, happy Hindi Diwas wishes, happy Hindi Diwas messages, happy Hindi Diwas greetings, happy Hindi Diwas pics
Happy Hindi Diwas 2022 Wishes Images, हैप्पी हिंदी दिवस,हिंदी दिवस की शुभकामनाएं  
मुख्य बातें
  • हर साल की तरह इस बार भी आज यानी 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है।
  • अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिन्दी की अनदेखी को रोकने के उद्देश्य से देश में हिन्दी दिवस शुरू हुआ
  • दुनियाभर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

Happy Hindi Diwas 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: इस वर्ष भी हर साल की तरह 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। साल 1949 में 14 सितंबर को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इसके बाद राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर साल 1953 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। देश में इस दिवस को काफी उत्साह से मनाया जाता है।

इतना ही नहीं लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाते हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों और शैक्षिणिक संस्थानों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लोग फोन और मैसेज के जरिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। तो इस हिंदी दिवस हम आपके लिए लेकिन आए हैं एक से एक मजेदार शायरी, कोट्स, निबंध, लेख, वॉलपेपर, कविताएं जिन्हें भेजकर आप हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 

अंग्रेजी का कब तक करोंगे गुणगान,
हिंदी भाषा को भी दो बराबर का सम्मान

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति हैं

हिंदी है मातृभाषा सभी इसे जरूर अपनाएँ,
अपने बच्चों को हिंदी पढ़ना जरूर सिखाएँ

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल,
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल

हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान हैं,
हिंदी हूँ मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हैं

हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी भाषा पर,
सम्मान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर

अगर हिंदी भाषा का करना है उत्थान,
तो हिन्दी को अपनाना होगा,
अंग्रेजी को “विषय-मात्र”,
और हिंदी को “अनिवार्य” बनाना होगा।

वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान हैं भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा

अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन,
पर निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन

हिंदी हमारी मातृभाषा हैं,
मात्र एक भाषा नही
हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ

एकता की जान है,
हिंदी भारत की शान हैं

हिंदी पूरे विश्व का हो गान,
हिंदी को बनाये भारत की शान

एक दिन ऐसा भी आएगा
हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा,
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता
विद्वान भारतवासी कहलाएगा।

भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ

हिंदी ही तो भारत की एकता और अखंडता की पहचान है,
हिंदी भाषा तो मेरे देश की शान और जान है

दिल से तुम करना मातृभाषा का सम्मान,
फिर दुनिया देगी तुमको असीम सम्मान

हिन्दी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह ले जाना है
केवल इक दिन ही नहीं हमने
नित हिन्दी दिवस मनाना है

मातृभाषा पर तुम भी इतराओगे,
जिस दिन हिंदी की ताकत समझ जाओगे

हिंदी में बसी है मेरी जिन्दगी,
उम्र भर करता रहूँगा इसकी बन्दिगी

कुछ हिंदी को प्यार करो, थोड़ा इसका सम्मान करो
दिवस भोर शुभ सांझ कहो, इस भाषा का कुछ मान करो
चाचा ताऊ माँ मौसा, मौसी मामी जी बुआ कहो
हिंदी पर अभिमान करो, हिंदी का ऊँचा नाम करो।

 है हाथ में तुम्हारे देश की शान
अपनाओं हिंदी बनो महान

सस्कार से सजी-धजी है, सिर पर न्यारी बिदी है
इससे प्यारी नहीं है भाषा, सबसे प्यारी हिंदी है

एक देश की एक भाषा हो, एक सरल पहचान हो
भुगत लिया बहुत अब तय कर लो,  हिंदी  का ये हिंदुस्तान हो

बोलने वालों की ताकत भाषा,
लिखने वाले का अभिमान हैं भाषा,
सब बोलियों के सिर पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा

सस्कृत की एक लाड़ली पुत्री है अपनी भाषा
बहनो को साथ लेकर चलती है अपनी भाषा
सुदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है, अपनी भाषा
तेजस्विनी है और अनूठी है ये अपनी भाषा
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

अगली खबर