Hariyali Teej Makeup Tips: कोरोना न पड़े तीज के त्‍योहार पर भारी, ऐसे करें अपने श्रृंगार की तैयारी

लाइफस्टाइल
श्वेता सिंह
श्वेता सिंह | सीनियर असिस्टेंट प्रोड्यूसर
Updated Jul 21, 2020 | 17:29 IST

Hariyali Teej Makeup Tips : कोरोना के समय में बेशक आप बाहर नहीं न‍िकल सकतीं, लेक‍िन तीज की रौनक आपके श्रृगांर से भी होती है। जानें इस बार तीज पर तैयार होने के ट‍िप्‍स।

Hariyali Teej Makeup Tips teej par kaise taiyar hon tareeka sawan month
Hariyali Teej Makeup Tips, हर‍ियाली तीज पर कैसे हों तैयार  |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • सावन के मास में हर‍ियाली तीज मनाई जाती है
  • ये द‍िन श‍िव जी और देवी पार्वती के दोबारा मिलन को समर्प‍ित है
  • तीज के द‍िन मह‍िलाओं के 16 श्रृंगार करने की परंपरा है

तीज का त्योहार साल में एक बार आता है। कोरोना के चलते अपने इस प्यारे से प्यार भरे त्यौहार को यूंही व्यर्थ न जाने दें. तीज के दिन सोलह श्रींगार करके आप अपने पति को रिझाएं और इस खास दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें। तीज के दिन सबसे अलग, स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

Hariyali Teej Makeup Tips, खूबसूरत दिखने के लिए आजमाएं ये टिप्स
चेहरे की खूबसूरती बहुत जरूरी है। खूबसूरत दिखने के लिए हमारे बताए स्टेप को फॉलो करें।

  1. खूबसूरत दिखने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे की घरेलू उपाय से सफाई करें। इसके लिए आप एक कप में थोड़ा दूध लें और फिर कॉटन से उसे चेहरे पर लगाएं। उसके बाद इसे साफ करें।
  2. अब चेहरे पर आपके पास जो मॉइश्चराइजर है, उसे लगाएं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी।
  3. अब आप अपनी स्किन टोन का फाउंडेशन लगाएं। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो बेस लगा सकती हैं।  
  4. बेस लगाने के बाद आप मेकअप की शुरुआत आंखों से करें। आंखें जितनी बोलती हुई और आकर्षक दिखेंगी पार्टनर की नजरें उतनी ज्यादा आप पर टिकी रहेंगी। आँखों पर सबसे पहले आई शैडो लगाएं। मस्कारा और काजल लगाकर अपने आई मेकअप को कम्प्लीट करें।
  5. आंखों को आकर्षक बनाने के बाद आप अपने होंठों पर ध्यान दें। सबसे पहले तो अपने होंठों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपके होंठ मुलायम रहेंगे। ज्यादा देर तक लिपस्टिक रहे इसके लिए आप थोड़ा सा प्राइमर भी लगा सकती हैं। प्राइमर के बाद आप अपनी फेवरेट लिपस्टिक लगाएं।   
  6. अपने चीक बोंस को हाई लाइट करने के लिए ब्लशर लगाना न भूलें। लाइट पिंक शेड या फिर रेड शेड लगाएं।

 
Hariyali Teej Makeup Tips, कैसा हो आपका हेयर स्टाइल
हेयर स्टाइल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि मेसी हेयर स्टाइल न करें। बारिश के मौसम में ये स्टाइल आपको परेशान कर सकती है। हो सके तो फेंच चोटी बनाएं। आगे से पफ बनाकर आप बेहद आकर्षित लगेंगी। अगर बालों के लेंथ शोल्डर तक है, तो आगे से पफ बनाकर उन्हें खुला छोड़ें।

Hariyali Teej Makeup Tips, क्या पहनें कि दिखें सबसे जुदा 
अब बात कपड़ों की कर लेते हैं। वैसे तो आप अपने हिसाब से इसका सिलेक्शन कर सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप एक बार अपने पार्टनर की पसंद जानें। भारी लहंगा और हेवी साड़ी पहनकर आप खूबसूरत दिखेंगी। अगर आपको भारी कपड़े नहीं पसंद तो कोशिश करें कि कोई हल्की साड़ी पहनें। इस दिन सूट पहनना आपकी गलत चॉइस हो सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aarti Kachhawaha (@aarti_kachhawaha) on

Hariyali Teej Makeup Tips, ज्वेलरी पर दें विशेष ध्यान
तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रींगार करती हैं। इसमें गहनों का विशेष महत्व होता है. आप अपने सारे गहनें पहनें। इसे शुभ भी माना जाता है। साड़ी के साथ आपके शादी वाले गहनें आपको पूरी तरह से एक नई दुल्हन का रूप देंगे।  

Hariyali Teej Mehendi, मेहंदी लगाना न भूलें
तीज में महिलाओं के हाथों में रची मेहंदी उन्हें और भी खूबसूरत बनती है। तीज के दिन आप सिर्फ अपनी हथेलियों पर ही नहीं, बल्कि भर हाथ मेहंदी लगाएं. अपने पैरों में भी मेहंदी लगवाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Artistic Mehendi Designs (@fathimas_hennahouse) on

Hariyali Teej Makeup Tips, इश्क का रंग लाल  
शादी का जोड़ा सुर्ख लाल रंग का होता है। लाल रंग में महिलाएं बेहद सुंदर लगती हैं। तीज पर आप भी लाल रंग में सजकर अपने उनका मन मोह सकती हैं. एक बार फिर से आप दोनों अपने शादी के पलों को जी सकते हैं।

Hariyali Teej Makeup Tips, रखें इन बातों का ध्‍यान 
भूलकर भी ट्रेंड के पीछे न भागें। मेकअप में क्या ट्रेंड चल रहा है, इसको अपनाने की बजाय अपनी स्किन स्टोन और पार्टनर की पसंद को जानते हुए मेकअप करें। आपको जितना मेकअप पसंद हो, उतना ही करें। दूसरों का देखकर कम या ज्यादा मेकअप आपके लिए बेहतर नहीं होगा।
इस हरियाली तीज आप दूसरों की नकल करने की बजाय अपनी अकल लगाएं और वैसे तैयार हों, जैसे आपको पसंद हो। आप जिस तरह से सहज हों, वैसा ही कपड़ा, मेकअप और गहनें पहनें।
 

अगली खबर