सर्द‍ियों में ह‍िमाचल प्रदेश के टूर‍िस्‍ट डेस्‍ट‍िनेशंस, व‍िंटर वेकेशंस के ल‍िए देखें कहां का बनाएं प्‍लान

Himachal Pradesh Tourist destinations for winters : हिमाचल प्रदेश में व‍िंटर वेकेशंस की प्‍लान‍िंग है तो देखें क‍िन जगहों पर आप अपनी छुट्ट‍ियां ब‍िता सकती हैं। यहां फैम‍िली वेकेशन से लेकर एडवेंचर तक के सारे ऑप्‍शन मौजूद हैं।

top 5 tourist places in himachal Pradesh, Himachal Pradesh Tourism Destination, Himachal Pradesh Tourist Destination, Himachal Pradesh Tourist places, himachal pradesh tourist places for honeymoon, best honeymoon destinations in india, t
winter tourist places in himachal Pradesh 
मुख्य बातें
  • ह‍िमाचल प्रदेश में कई खूबसूरत लोकेशंस हैं
  • टूर‍िस्‍ट अक्‍सर स्‍नोफॉल एंजॉय करने के ल‍िए सर्द‍ियों में ह‍िमाचल प्रदेश जाते हैं
  • कसौन, डलहौजी, स्‍पीति जैसी कई लोकेशंस को आप व‍िंटर्स में एक्‍सप्‍लोर करने जा सकते हैं

दुनिया में तो वैसे बेहद खूबसूरत जगह हैं, लेकिन यदि भारत के हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो खूबसूरत बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़, हरियाली, लकड़ी के बने घर, झरनों से सरकता पानी और नीले आसमान से प्रतिबिंब होते पहाड़ आंखो के सामने छा जाते हैं। जी हां भारत का यह छोटा सा राज्य कपल्स के लिए पसंदीदा हनीमून डेस्टीनेशन के साथ आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। अपनी ऊंची ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों का मनमोह लेती है और शांति का अनुभव कराती है।

Himachal Pradesh Tourist destinations for winters

मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली ब्यास नदी के तट पर स्थित है। यहां के हरे भरे जंगल और घास के मैदान लोगों का मनमोह लेते हैं। सर्दी के मौसम में बर्फ से ढ़की पहाडियां इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। इसके अलावा प्राचीन मंदिर और मठ मनाली की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि आप भी प्रकृति प्रेमी हैं और एडवेंचर के शौकीन हैं तो एक बार मनाली का दीदार अवश्य करें।

बीड़ बिलिंग

बीड़ बिलिंग भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है। इसलिए यह भारत के पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आप रोमांचक अनुभवों के साथ शानदार दृश्यों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। दुनियाभर से यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। सर्दी के मौसम यहां बर्फ से ढ़के पहाड़ और नीले आसमान से प्रतिबिंब होते पहाड़ आपको जन्नत का अहसास कराएंगे। ऐसे में यदि आप पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं और प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो एक बार बीड़ बिलिंग की सैर अवश्य करें।

भारत-चीन सीमा पर स्थित चितकुल एक छोटा सा गांव है। हालांकि यह हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों की तरह किसी कैफे या दुकानों की पेशकश नहीं करता है, लेकिन खूबसूरत वादियों, हरी भरी वनस्पति, बर्फ से ढ़के पहाड़, सेब के बागान और शांत वातावरण के लिए शुमार है। यहां का शुद्ध वातावरण और पहाड़ो से आती ठंडी ठंडी हवा आपको सुकून का अनुभव कराएगी। यहां के घर लकड़ियों के बने होते हैं, जिसका आकार मंदिर की तरह होता है। हजारों वर्षों के इतिहास को समेटे खड़ा यह शहर यहां पर आने वाले पर्यटकों का मनमोह लेता है।

डलहौजी

डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग माना जाता है। आजादी से पहले अंग्रेज हिमाचल के इस शहर में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आया करते थे।  सफेद बर्फ की चादर से लिपटा यह शहर हनीमून डेस्टीनेशन के लिए सबसे शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसे में यदि आप भी प्रकृति प्रेमी हैं तो हिमाचल प्रदेश के इस शहर की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।

himachal pradesh

खज्जियार

खज्जियार को भारत का छोटा स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप शांति और प्राकृतिक खूबसूरती एकसाथ देखना चाहते हैं तो खज्जियार से बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी। यह हिमाचल प्रदेश के रोमांटिक पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसे में यदि आप हनीमून डेस्टीनेशन की तलाश में हैं तो एक बार खज्जियार की सैर अवश्य करें।

शिमला

समुद्र की सतह से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला को हिल स्टेशन की क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप प्रकृति की खूबसूरती और शानदार पर्यटन स्थलों के साथ एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में यदि आप हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो शिमला की सैर अवश्य करें।

कसौली

1900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कसौली हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा औपनिवेशिक शहर है। यह शहर चंडीगढ़ और शिमला के बीच में स्थित है। बर्फ से ढ़के पहाड़ और हरे भरे घास के मैदान इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में यदि आप भीडभाड़ से दूर अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं तो एक बार कसौली की सैर अवश्य करें।

himachal pradesh

स्पीति घाटी

समुद्रतल से 3810 मीटर की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश में स्थित एक ठंडा रेगिस्तान है। यह स्थान बर्फ से ढ़की हिमालय की शानदार झलक पेश करता है। यह भारत के सबसे ठंडे राज्यों में से एक है, क्योंकि यहां पर साल में केवल 250 दिन ही धूप रहती है। यहां पर नीले आसमान से प्रतिबिंब होते पहाड़ आपका मनमोह लेंगे। ऐसे में यदि आप हिमाचल प्रदेश घूमने की योजना बना रहे हैं तो एक बार स्पीति वैली की सैर अवश्य करें।

कैसे पहुंचें 

आपको बता दें दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की दूरी करीब 347 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आप रेल मार्ग, हवाई मार्ग और बस मार्ग का सहारा ले सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन मिल जाएगी। वहीं आप कार से 8 घंटे 2 मिनट में हिमाचल प्रदेश पहुंच सकते हैं। तथा बाइक से आप 7 घंटे 45 मिनट में हिमाचल प्रदेश की दूरी तय कर सकते हैं।

अगली खबर