Chest Phlegm: फेफड़ों में जमे कफ को बाहर निकाल देंगे ये असरदार तरीके, सांस संबंधी तकलीफों में मिलेगा आराम

Home Remedies To Get Relief From Cough: सर्दी-जुकाम के कारण बलगम की समस्या भी देखने को मिलती है। वहीं, बदलते मौसम में भी कई बार छाती व गले में कफ जम जाता है। बलगम की वजह से गले व छाती में कुछ जमा-जमा महसूस होता है। इसे दूर करने के लिए कुछ घरेलू तरीके अपनाया जा सकता है।

 chest phlegm
Home Remedies for chest phlem  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गर्मी में सर्दी, जुकाम हर किसी को बेचैन कर देती है
  • इसमें ना केवल नाक बंद होती है, बल्कि फेफड़ों में कफ जम जाता है और यह काफी कष्टकारी होता है
  • फेफड़ों में जमे बलगम से राहत पाने के लिए आप गर्म चीजों का सेवन करें

how to remove chest cough: गर्मी के मौसम में जुकाम, खांसी होना आम बात है। यह समस्या बाहर से आकर घर पर ठंडे पानी पीने से भी हो जाती है। गर्मी में सर्दी, जुकाम हर किसी को बेचैन कर देती है। इसमें ना केवल नाक बंद होती है, बल्कि फेफड़ों में कफ जम जाता है और यह काफी कष्टकारी होता है। यह बलगम और कफ शुरुआत में तो खतरनाक नहीं होते लेकिन अगर इसका लंबे समय तक इलाज न किया जाए तो यह कई समस्याएं पैदा कर सकती है। ऐसे में समय रहते कफ की समस्या से निजात पाना बहुत जरूरी है। अगर आप भी काफी समय में गर्मियों के मौसम में इस समस्या से परेशान है तो कुछ असरदार तरीकों को आजमा कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में..

Also Read: Skin Care Tips: तेज धूप से हाथों का रंग पड़ गया है काला? इन टिप्स की बदौलत हाथ बन जाएंगे पहले जैसे

गर्म चीजों का करें सेवन

फेफड़ों में जमा बलगम से राहत पाने के लिए आप गर्म चीजों का सेवन करें। रोजाना सुबह उठकर अदरक व काली मिर्च का काढ़ा पीएं। इसके अलावा गरम पानी, गरम सेब का रस व ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। वहीं अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो बलगम की समस्या को खत्म करने के लिए चिकन सूप सबसे बेहतर है।

Also Read: Refrigerator Hacks: गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज में इन पांच चीजों को रखना सेहत के लिए हो सकता है 'अनहेल्दी'

रोजाना लें स्टीम

इसके अलावा रोजाना स्टीम लेकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। स्टीम की गर्मी पूरे नाक से अंदर तक जाती है तो यह सारे रास्ते खोलती हैं और भाप पूरे अंदर शरीर में प्रवेश करता है। आप देर तक स्टीम लेकर इसकी गर्माहट को शरीर के अंदर जाने दें। गर्माहट जितनी अंदर जाएगी फायदा उतना जल्दी होगा।

काली मिर्च व शहद का करें सेवन

काली मिर्च और शहद का सेवन कफ के लिए काफी फायदेमंद है। काली मिर्च में मौजूद तत्व गले की खराश को दूर करता है। यह फेफड़ों के अंदर जाते ही राहत पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको काली मिर्च में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सुबह नाश्ते से पहले इसका सेवन करना है। उसके अलावा काली मिर्च का काढ़ा बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

अगली खबर