Toaster Cleaning Tips:टोस्‍टर को कैसे करें साफ, इन तरीकों की मदद से नए जैसा हो जाएगा टोस्‍टर

भागदौड़ वाली जिंदगी होने के कारण अधिकतर लोग जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट में टोस्ट बनाना पसंद करते हैं। लेक‍िन टोस्‍टर को साफ करना भी जरूरी है। जानें टोस्‍टर साफ करने का तरीका।

Toaster Cleaning Tips, Toaster Cleaning Hacks, Toaster Cleaning Hacks in hindi, How to Clean Toaster at home, Toaster Cleaning Tips in hindi, Toaster Cleaning Tips hindi Article, घर में टोस्टर साफ करने का आसान तरीका, टोस्टर साफ करने का घरेलू तरीका, टोस्टर
Toaster Cleaning Hacks in hindi (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • टोस्टर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में करते है
  • टोस्टर में टोस्ट बहुत ही क्रिस्पी बनता है
  • यहां बताए गए घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप अपने टोस्टर को पहले जैसा नया बनाए रख सकते हैं

Toaster Cleaning Tips: अक्सर लोग सुबह के ब्रेकफास्ट में ब्रेड टोस्ट खाना पसंद करते है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। टोस्टर में ब्रेड टोस्ट बनाना बेहद आसान होता है। टोस्टर में टोस्ट बनाने से वह बहुत क्रंची बनता है। यदि आप अपने घर में टोस्टर का इस्तेमाल करते है, तो जाहिर सी बात है कि वह गंदा भी बहुत होता होगा। ऐसे में यदि आप यहां बताएं गए टिप्स को अपनाएं, तो आप अपने टोस्टर को पहले जैसा नया बनाएं रख सकते है। तो आइए जाने टोस्टर को पहले जैसा नए बनाए रखने के तरीके। 

टोस्टर को साफ करने का तरीका

1- टोस्टर को अंदर से साफ करने के लिए उसे ऑन करके छोड़ दे। ऐसा करने से अंदर पड़े ब्रेड क्रंची होकर बाहर निकल जाएगा। इससे टोस्टर अंदर से अच्छी तरह साफ हो जाएगा।

2- टोस्टर खाली करते समय इसका डेक्सटॉप गंदा हो सकता है। इसलिए इसे गीले कपड़े से साफ करने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि टोस्टर हमेशा सिंक में ही साफ करें। इससे टोस्टर के गिरने कम खतरा रहेगा।

3- पुराने ब्रश से टोस्टर के चारों तरफ अच्छी तरह सफाई करें। इसे टोस्टर के अंदर की सफाई अच्छी तरह हो पाएगी और टोस्टर नया जैसा बना रहेगा।

4- टोस्टर के बाहर से सफाई करने के लिए वाइट विनेगर को कपड़े में मिलाकर टोस्टर के बाहर प्लग और कवर को अच्छी तरह साफ करें। विनेगर की जगह आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे सफाई करने से टोस्टर पहले की तरह साफ नजर आने लगेगा।

5 - विनेगर या गर्म पानी से टोस्टर को साफ करने पर टोस्टर पर लगी चिकनाई या गंदे हाथ के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं। टोस्टर के सूखने के बाद आप फिर से क्रंची और टेस्टी टोस्ट बनाकर ब्रेकफास्ट मजा ले सकते है।

अगली खबर