Dahi Handi Janmashtami 2022 : लड्डू गोपाल को लगाना है माखन का भोग, इन सुंदर तरीके से सजाएं दही हांडी की मटकी

Handi Decoration Tips On Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी में हांडी का विशेष महत्व है। हांडी में भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय भोग माखन रखा जाता है। हांडी को आप खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। खूबसूरत हांडी भगवान श्री कृष्ण की पूजा में चार चांद लगा देगी।

handi in Janmashtami 2022
Decorate Handi At Home  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्री जन्माष्टमी के त्योहार में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है
  • इस दिन लड्डू गोपाल को कई तरह का भोग लगाया जाता है
  • इस दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाने के लिए हांडी सजाई जाती है

How To Decorate Handi At Home On Janmashtami 2022: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्योहार का विशेष महत्व है। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन हर साल कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल का जन्माष्टमी का उत्सव 19 अगस्त मनाया जाएगा। श्री जन्माष्टमी के त्योहार में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। इस दिन लड्डू गोपाल को कई तरह का भोग लगाया जाता है।

जन्माष्टमी के त्योहार के दिन भोग में कृष्ण जी को सबसे प्रिय मक्खन का भोग जरूर लगाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाने के लिए हांडी सजाई जाती है और इसी में ही लड्डू गोपाल को भोग भी लगाया जाता है। अगर आप भी घर पर लड्डू गोपाल के लिए माखन हांडी सजाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Also Read- Radha Krishna Dress : जन्माष्टमी के दिन बच्चों को बनाना चाहते हैं राधा कृष्ण तो जानें कैसे लें ऑनलाइन ड्रेस

रंग-बिरंगे कलर से करें पेंट

हांडी को सजाने के लिए सबसे पहले उसे रंग-बिरंगे कलर से पेंट करें। इसके लिए आप पीला, लाल व हरा रंग का चयन कर सकते हैं। अलग-अलग रंगों से मटकी को रंगे। इसके अलावा रंग से ही अच्छा सा डिजाइन भी बना सकते हैं। हांडी में आप बांसुरी, मोर पंख का डिजाइन कर सकते हैं। यह बेहद खूबसूरत लगेगा।

Also Read- Janmashtami Special Mehndi: जन्माष्टमी में इस तरह हाथों में लगाएं डिजाइनर मेहंदी

गोल्डन रिबन चिपकाएं
 
इसके बाद हांडी को रिबन और गोटे की पट्टी से सजाएं। मटकी के गोलाकार में गोल्डन रिबन चिपकाएं। गोल्डन रिबन मटकी की सुंदरता में चार चांद लगा देगी। इसके अलावा आप छोटे-छोटे शीशे के टुकड़े भी हांडी में लगा सकते हैं। इससे हांडी और भी ज्यादा खिल उठेगी।


मोर पंख जरूर लगाएं

हांडी को आप कुंदन और मोतियों से भी सजा सकते हैं। अगर आप सिंपल पैटर्न रखना चाहते हैं तो शीशे की जगह सफेद मोतियों से मटकी को सजा सकते हैं। इसके अलावा हांडी में मोर पंख जरूर लगाएं। मोर पंख भगवान कृष्ण को सबसे ज्यादा प्रिय हैं और इससे आप की हांडी भी खूबसूरत लगेगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
 

अगली खबर