मक्खियां कैसे मारें : घर में मक्खियों से और ना हों परेशान, अपनाएं आसान, असरदार और प्राकृतिक उपचार

गर्मियों में मक्खियां बहुत परेशान करती हैं, यह अनेक प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकती हैं। अगर आप अपने घर में से इन जिद्दी मक्खियों को भगाना चाहते हैं तो आसान और प्राकृतिक चीजों की मदद से ऐसा कर सकते हैं।

How to get rid of houseflies, how to get rid of houseflies at home, how to get rid of houseflies in the house, how to remove houseflies from home, how to get rid of house flies india, how to get rid of house flies home remedies, how to get rid of house fl
घर से मक्खियों को कैसे भगाएं 
मुख्य बातें
  • कीड़े-मकौड़े या मक्खियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं, इसलिए उन्हें घर से निकालना जरूरी है।
  • घर में मौजूद मक्खियों को हम प्राकृतिक और आसान हैक्स की मदद से निकाल सकते हैं।
  • बेसिल, पुदीना और लेवेंडर के पौधे से मिलेगी घर में घुसी जिद्दी मक्खियों से राहत।

गर्मियों का मौसम गर्मी और पसीना लाने के साथ कुछ ऐसे कीड़े-मकोड़े भी‌ लाता है जो एक बार घर में घुस जाते हैं तो फिर जाने का नाम नहीं लेते हैं। इनमें सबसे आम मक्खियां हैं जो इंसान को बेहद परेशान कर देती हैं। यह ना ही सिर्फ परेशान करती हैं बल्कि इनके वजह से कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मक्खियों में करोड़ों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो खाने और चीजों की सतह पर जमा हो कर कई बीमारियों का घर बन सकते हैं।

इन मक्खियों को भगाने के लिए हम तरह-तरह के चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनसे उपेक्षित फल नहीं मिल पाता है। अगर आप अपने घरों में से इन जिद्दी मक्खियों को भगाना चाहते हैं तथा अपने घर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कई प्राकृतिक चीजों की मदद से आप उन्हें हमेशा के लिए अपने घर से भगा सकते हैं। ‌

घर से मक्खियों को भगाने के घरेलू उपाय, how to remove houseflies from home

नैचुरल स्प्रे

हानिकारक केमिकल पेस्ट कंट्रोल स्प्रे का इस्तेमाल करने की जगह आप नैचुरल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं जो बेहद असरदार साबित होते हैं। ‌घर पर बने यह नैचुरल स्प्रे बनाने में बेहद आसान और सेफ होते हैं। ‌यह‌ स्प्रे बनाने के लिए दो टेबलस्पून नमक को एक कप पानी में मिला दीजिए और इस मिश्रण में कुछ बूंदे नींबू की डालिए। फिर इस मिशन को एक स्प्रे बोतल में डाल दीजिए और अपने घर के खिड़की और दरवाजे के पास स्प्रे कर दीजिए। इस स्प्रे को खुशबूदार बनाने के लिए आप इसमें बेसिल, लेमनग्रास या लेवेंडर की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।

पौधे लगाएं 

घर से मक्खियां भगाने का दूसरा प्राकृतिक तरीका पौधे लगाने का है। घर से मक्खियां भगाने के लिए आप बेसिल, पोदीना या लेवेंडर का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि यह एक नैचुरल रिपेलेंट की तरह काम करते हैं और घर का फैशनस बनाए रखते हैं। इन पौधों को उस जगह पर रखें जहां से मक्खियां आपके घर के अंदर आती हैं।

विनेगर ट्रैप 

घर से मक्खियां भगाने के लिए यह भी एक असरदार उपाय है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में विनेगर डाल‌ दीजिए फिर उसे प्लास्टिक से एकदम कस कर कवर कर‌ दीजिए। अब किसी‌ नुकीली चीज की मदद से इस प्लास्टिक पर छोटे-छोटे छेद कर दीजिए ताकि इसका सुगंध मक्खियों को अपनी तरफ आकर्षित कर सके। अब मक्खियां खुशबू को सूंघते हुए इस कटोरी पर आएंगी और प्लास्टिक की वजह से फंस जाएंगी।

बर्तनों को धो कर रखें ‌

अगर आप अपने घर को साफ और कीड़े-मकोड़ों से दूर रखना चाहते हैं तो ‌अपने घर पर बर्तनों को साफ रखें क्योंकि मक्खियां गंदे बर्तनों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसके साथ अपने सिंक को भी साफ रखें और झूठे खाने को फेंक दें।

फ्लाईपेपर ट्राई करें 

फ्लाईपेपर आसानी से दुकानों में मिल जाता है, आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। ‌इन‌ फ्लाईपेपर को ऐसी जगह पर टांग दे जहां से आपके घर में मक्खियां घुसती हैं। जब भी यह मक्खियां आपके घर में आएंगी इन फ्लाईपेपर से चिपक जाएंगी।

अगली खबर