How to Get Rid of White Facial Hairs: चेहरे से सफेद बाल को करना चाहते हैं दूर, तो अपनाएं ये आसान तरीका

How to Get Rid of White Facial Hairs: चेहरे पर सफेद अनचाहे बाल होने से खूबसूरती बिगड़ जाती है। यदि आप यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं, तो आपकी यह समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती है।

How to Get Rid of White Facial Hairs, how to get rid of fine white facial hair, how to get rid of fine white hair on face
चेहरे से सफेद बाल हटाने का घरेलू तरीका 
मुख्य बातें
  • मेलानिन के कारण फेशियल हेयर होने लगते हैं सफेद
  • शहद और नींबू के इस्तेमाल से चेहरे के अनचाहे सफेद बालों को किया जा सकता है दूर
  • जानें चेहरे से सफेद बाल हटाने के आसान तरीके

How to Get Rid of White Facial Hairs: भागदौड़ वाली जिंदगी और पॉल्यूशन की वजह से आजकल कम उम्र में ही अधिकांश लोगों के बाल सफेद होने शुरू हो जाते हैं। लेकिन यह टेंशन तब बढ़ जाता है, जब चेहरे पर सफेद बाद दिखने लगते है। जानकारों के मुताबिक यह समस्या मेलानिन की कमी के कारण होती है। 

कभी-कभी बॉडी में हार्मोन चेंज इसके कारण भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। महिलाओं के चेहरे पर जब सफेद बाल आने शुरू हो जाते हैं, तो उनकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यदि आप भी इस तरह की समस्या से परेशान रहती है, तो अब आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने वाले है, जिससे आपकी यह समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती है। तो आइए जानें चेहरे से सफेद बाल हटाने के तरीके।

चेहरे से सफेद बाल हटाने के आसान तरीके

1. शहद का करें इस्तेमाल

त्वचा के लिए शहद और नींबू बहुत फायदेमंद होता है। यदि आप शहद में चीनी मिलाकर उसे गर्म करके उसमें नींबू का रस मिलाकर ठंडा होने के बाद उसके पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं, तो आपके चेहरे से अनचाहे सफेद बाल बहुत जल्द खत्म हो सकते हैं।

2. फेशियल रेजर का करें इस्तेमाल

बाजार में कई तरह के फेशियल रेजर मिलते है, जिसके जरिए आप चेहरे से अनचाहे सफेद बाल को हटा सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह से साफ कर लें। ड्राई स्किन पर फेशियल रेंजर भूलकर ना करें। इससे आपकी त्वचा पर रैंशेज आ सकती है या आपकी त्वचा छिल सकती है।

3. ऐपिलेटर का करें इस्तेमाल

ऐपिलेटर के जरिए आप अपने चेहरे से अनचाहे सफेद बाल को रिमूव कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इस प्रक्रिया को करने में दर्द नहीं होता है।

4. लेजर हेयर र‍िमूवल का करेम इस्तेमाल

चेहरे से अनचाहे सफेद बाल को हटाने के लिए आप लेजर हेयर रिमूवल का इस्तेमाल कर सकते है। इसका इस्तेमाल आप किसी प्रोफेशनल या पार्लर में जाकर ही कराएं वरना आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है।

5. थ्रेड‍िंग करना

चेहरे से अनचाहे सफेद बाल को हटाने के लिए अधिकांश लोग थ्रेडिंग का इस्तेमाल करते हैं। थ्रेडिंग हमेशा आप पार्लर जाकर ही करवाएं।

(डिस्क्लेमर : यह जानकारी घरेलू नुस्खों और इंटरनेट पर दी गई सामान्य जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी बात को अमल करने से पहले इससे संबंधित किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगली खबर