Thick Eyelashes Remedies: घनी पलकें पाने की आपकी भी है ख्वाहिश? तो अपनाएं 7 असरदार और आसान घरेलू उपाय

Thick eyelashes Home remedies: घनी पलकें हर इंसान को पसंद आती हैं। बहुत से लोग घनी पलकें पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं लेकिन उन्हें मनचाहा फल नहीं मिल पाता है। हम आपके लिए लाए हैं कुछ घरेलू उपाय...

Home remedies For thick eyelashes naturally in hindi
thick eyelashes Home remedies 
मुख्य बातें
  • घनी पलकें पाने के लिए घरेलू उपाय करना सबसे उत्तम माना जाता है
  • लंबे समय से कैमिकल वाले पदार्थों का इस्तेमाल करना आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है
  • घनी पलकें पाने के लिए कैस्टर ऑयल, नारियल तेल और एलोवेरा है मददगार

चेहरे की सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम आंखों की पलकें करती हैं। हर एक लड़की का सपना होता है कि उसकी आंखों की पलकें घनी हों। घनी पलकें हमारी आंखों को बहुत दिलकश बना देती हैं। अगर आंखों की पलकें मोटी हों तो पलकों को हाईलाइट करने के लिए ज्यादा मैकअप का भी इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। कई बार लड़कियां पलकों को घनी बनाने के लिए दवाइंयों का इस्तेमाल करता हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। अपर आप अपनी आंखों के पलकों को प्राकृतिक तरीके से घना करना चाहती हैं तो आपको नैचुरल तरीके अपनाने चाहिए। यहां जानिए आप नैचुरल तरीकों से अपने आंखों के पलकों को घने कैसे कर सकते हैं। 

कैस्टर ऑयल 

प्राकृतिक तरीके से पलकों को घना करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कीजिए। रात में सोने से पहले कैस्टर ऑयल को अपनी उंगलियों में लेकर मसाज कीजिए और सुबह उठ कर पानी से धो लीजिए।

एलोवेरा जेल

पलकों को नैचुरल तरीके से घना करने के लिए यह जरूरी होता है कि आप उन्हें मॉइश्चराइज रखें। इसलिए पलकों को हेल्दी रखने के लिए दिन में दो बार एलोवेरा जेल अपनी पलकों पर लगाइए। 

ऑलिव ऑयल

पलकों के ग्रोथ के लिए ऑलिव ऑयल बहुत असरदार होता है। घनी पलकों के लिए रोजाना ऑलिव ऑयल से मसाज कीजिए। 

आंखों को मलना छोड़ें 

लोग अक्सर अपनी आंखों को मलते रहते हैं जिसकी वजह से उनकी पलकें झड़ने लगती हैं। अगर आपको भी आंख मलने की आदत है तो जल्द इस आदत को छोड़ दें।

नारियल तेल

पलकों को घना बनाने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से नारियल के तेल से मसाज करने से पलकों को बढ़ने में मदद मिलेगी और वह घने होंगे।

विटामिन-ई

पलकों को घना करने के लिए विटामिन-ई का इस्तेमाल कीजिए। रोजाना विटामिन-ई कैप्सूल के तेल से अपने पलकों का मसाज कीजिए फिर 3-4 घंटे बाद पानी से धो लीजिए।

ग्रीन टी

पलकों को हेल्दी रखने के लिए ग्रीन टी बहुत असरकारी माना जाता है। ग्रीन टी को पानी में मिला लीजिए फिर इस पानी से अपनी पलकें भीगो लीजिए। 

अगली खबर