Mango Ice cream Recipe: गर्मी में कूल रहने के लिए घर पर बनाएं मैंगो आइसक्रीम, जानिए रेसिपी

How To Cook Mango Ice cream: बच्चे हों या बड़े आम से बने स्वीट डिश हर किसी को पसंद होते हैं। गर्मियों में आम के तरह-तरह के आइटम तैयार किए जा सकते हैं। जैसे मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम। इसे बनाने की विधि काफी आसान है। यह घर पर बनाया जा सकता है। गर्मियों में यह दिमाग और शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

mango ice cream recipe, how to make mango ice cream at home in hindi
mango icecream  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को आम का होता है
  • गर्मियों में लोग आम को अलग अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं
  • आम की बनी आइसक्रीम गर्मियों में अद्भुत स्वाद देती है

Mango Ice cream Summer: गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को आम का होता है। क्योंकि आम सिर्फ गर्मी के मौसम में ही आते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है। ज्यादातर लोगों को आम पसंद होते हैं। गर्मियों में लोग आम को अलग अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को आम खाली खाना पसंद आता है। कुछ लोग मैंगो शेक बनाकर पीते हैं, तो कुछ लोग आम की आइसक्रीम काफी पसंद करते हैं। आम की बनी आइसक्रीम गर्मियों में अद्भुत स्वाद देती है। यह गर्मी में ठंडक भी देता है। घर में इसे बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं मैंगो आइसक्रीम की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में..

Also Read: Jalebi Recipe in hindi: हलवाई जैसी जलेबी घर पर बनाने की ये है ट्रिक, इस तरह बनेगी एकदम रसीली और कुरकुरी

दूध में कस्टर्ड डालकर पकाएं

मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कस्टर्ड को दूध में हल्का हल्का मिलाते रहें ताकि दूध में पूरी तरह मिक्स हो जाएं। इसके बाद बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को दूध में पूरी तरह घुलने दें और इसमें उबाल आने दें। जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड डालकर दोबारा उबाल लें।

Also Read: Gobi Manchurian Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी गोभी मंचूरियन, इसका रेस्टोरेंट स्टाइल स्वाद याद रखेंगे लोग

कस्टर्ड में मिक्स करें ये चीजें

धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। कस्टर्ड गाढ़ा हो जाएगा। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसमें मैंगो प्यूरी, आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला एसेंस डालें। इन्हें अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डाल दें।

हैंड ब्लेंडर से अच्छे से फेंटे

इसे पूरी तरह सेट होने के लिए थोड़ी देर फ्रिजर में रखें। इसके बाद इसे बाहर निकालें और हैंड ब्लेंडर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें। ध्यान दें कि कंटेनर का ढक्कन टाइट से बंद किया हुआ होना चाहिए। इसमें बर्फ की परत न आने दें। कुछ देर बाद आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी। इसे सबको सर्व करें।

अगली खबर