Onion Paratha At home Recipe: हर रोज सादा पराठा खाकर थक चुके है? तो इस वीकेंड नाश्ते में बनाएं प्याज का पराठा

How to make Onion Paratha At home: प्याज का पराठा बनाने में भरावन की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आप बनाकर हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ भी खा सकते हैं।

Onion Paratha recipe How to make Onion Paratha At home
प्याज का पराठा बनाने की रेसिपी। 

Onion Parantha Recipe: नाश्ते में पराठा खाना हर कोई पसंद करता है। अधिकांश घरों में हर रोज नाश्ते में सादा पराठा ही बनाया जाता है। ऐसे में हर दिन एक ही तरह का पराठा खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं। यदि आप पराठे में कुछ नया स्वाद लाना चाहते है, तो इस संडे अपने घर सुबह के नाश्ते में प्याज का पराठा बनाएं। यकीन मानिए इस पराठा को खाने के बाद आप हर दिन इसी पराठा को बनाने को कहेंगे। इसे बनाने में ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है। इस पराठे में भरावन की जरूरत भी नहीं होती है। यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो सकता है। इसे आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ भी खा सकते हैं। यदि आपको ऑफिस जाने की बहुत जल्दी है, तो बहुत कम समय में प्याज का पराठा बनाकर टिफिन ऑफिस के लिए ले जा सकते हैं। तो आइए चले प्याज का पराठा बनाने का आसान तरीका जानने।

प्याज का पराठा बनाने की सामग्री

  • -  1 कप गेहूं का आटा
  • -  3/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • - 1/4 टेबलस्पून जीरा 
  • - 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • - 1/4 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर
  • - 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर 
  • - 4 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • - 4 टेबलस्पून तेल (पराठा सीखने के लिए)
  • - नमक (स्वादानुसार)

प्याज का पराठा बनाने की विधि

  1. -  प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालकर गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  2. - जब तेल गर्म हो जाए, तब उसमें जीरा डाल दे। जीरा को सुनहरे होने तक पकने दें। जब जीरा सुनहरा हो जाए, तो उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर उसे भी हल्के गुलाबी रंग होने तक भुनें।
  3. - जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ता, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर भुनें।
  4. - जब सारी सामग्री अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसे गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए 3-4 मिनट छोड़ दें।
  5. - जब सारी सामग्री ठंडी हो जाए, तो एक बर्तन में 1 कप आटा निकालकर उसमें 2 टेबलस्पून तेल, भुना हुआ प्याज का मिश्रण और नमक डालकर पानी के साथ गूंथे। 
  6. - जब आटा अच्छी तरह गूंथ जाए, तो उसमे थोड़ा तेल लगाकर उसे सेट होने के लिए छोड़ दें।
  7. - ध्यान रखें कि आटा हमेशा होना नर्म गूंथा होना चाहिए। नर्म आटे से बना पराठा क्रिस्पी और परतदार होता हैं।
  8. - अब गूंथे गए आटे से  छोटे-छोटे लोई बना लें। अब लोई के प्रत्येक भाग को गोला बनाकर उसे बेलने से 5-7 इंच गोलाकार यानि रोटी की तरह बेल लें।
  9. - दूसरी तरफ तवे को गैस पर रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए, तो बेले गए कच्चे पराठे को उसपर डाल दें।
  10. - अब उसे धीमी आंच पर पकने दें। जब पराठे की एक सता पक जाए, तो उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर सकें।
  11. - एक इसी तरह दूसरी सतह पर भी सेंके। जब पराठा बनकर तैयार हो जाए, तो उसे टमाटो सॉस या किसी सब्जी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

 प्याज का पराठा बनाने का समय - 10 मिनट 

 पराठा पकाने का समय- 15 मिनट

अगली खबर