Remove Rust From Goods: लोहे के सामान में जंग लगी है तो मिनटों में साफ करेंगे ये टिप्स, आजमा कर देखिए

Tips To Remove Rust From Goods: लोहे के बर्तनों में या सामान में जल्दी जंग लग जाता है। इसे छुड़ाना काफी मुश्किल भरा होता है, लेकिन कुछ घरेलू टिप्स को आजमा कर हम इन जिद्दी दागों से छुटकारा पा सकते हैं।

tips and tricks
cleaning tips  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लोहे के सामान में लगे जंग को छुड़ाना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है
  • यह जंग इतने जिद्दी होते हैं कि लाख कोशिशों के बावजूद भी छूटने का नाम नहीं लेते हैं
  • कुछ घरेलू टिप्स को अपनाकर पुराने जंग लगे सामान को आसानी से चमका सकते हैं

Lohe Se Jang Hatane Ke Upaye: लोहे की चीजों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो उसमें आसानी से जंग लग जाता है या लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने पर भी लोहे के सामान में जल्दी जंग लगता है। यह जंग कार, लोहे के फर्नीचर या लोहे की कढ़ाई किसी में भी लग सकता है। इसे छुड़ाना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। कई बार हम हार मान कर जंग लगी चीजों को फेंक देते हैं। यह जंग इतने जिद्दी होते हैं कि लाख कोशिशों के बावजूद भी छूटने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में हम कुछ घरेलू टिप्स को अपनाकर पुराने जंग लगे सामान को आसानी से चमका सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान तरीकों को फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

पढ़ें - चेहरे से मेकअप हटाने के लिए यूज करें घरेलू रिमूवर, ये चीजें देंगी आपको बड़ी बचत

नींबू का रस 

नींबू का रस जंग को साफ करने में काफी हद तक मदद करता है। नींबू के रस में मौजूद एसिड एक नेचुरल क्लीनर के रूप में जाना जाता है। धातु से जंग हटाने के लिए नींबू में थोड़ा सा नमक छिड़क दें। फिर नींबू के टुकड़े से धातू के चारों तरफ रगड़ लें और कुछ देर तक इसे ऐसा ही छोड़ दें। 10 से 15 मिनट के बाद इसे धो लें। यह पूरी तरीके से क्लीन हो जाएगा।

खाने के बर्तनों में लगा लें सरसों का तेल

इसके अलावा अगर खाने के बर्तनों में जंग लग गया हो तो इसे धोने के बाद तुरंत इस में सरसों का तेल लगाकर रखें। सरसों के तेल लगाने से जंग लगने की समस्या खत्म हो सकती है।

आलू का करें इस्तेमाल

इसके अलावा जंग छुड़ाने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी धातु में अगर जंग लग गया हो तो उस हिस्से में आलू को अच्छे से रगड़ लें और इसे रात भर के लिए इसे ऐसे ही रहने दे। फिर सुबह गर्म पानी से धो लें और इसे तुरंत सुखा लें। लोहे के बर्तनों को कभी भी पानी लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

अगली खबर