Independence Day Fashion Tips :स्वतंत्रता दिवस पर दिखना हो खास तो 300 से लेकर 3000 रुपए में पाएं बेहतरीन लुक्स

Independence Day Fashion : इस बार देश 75वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा। इस दिन को और खास बनाने के लिए आप अपने लुक में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आप तिरंगा बैच समेत दूसरी फैशन एसेसरीज को शामिल कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक में शामिल करें तिरंगे का रंग (आईस्टॉक)
स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक में शामिल करें तिरंगे का रंग (Pic : Istock) 

Independence Day Fashion Tips : झंडा फहराना, देशभक्ति के गीत सुनना या वीर जवानों की शहादद को याद करना, आजादी के जश्न को मनाने का एक तरीका है। इसी के साथ बहुत से लोग इस खास मौके पर खुद को तिरंगे के इस रंग में रंगने को बेकरार रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और इस स्वतंत्रता दिवस पर खास लुक रखना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फैशन टिप्स, जिनके जरिए आप कम बजट में बेहतरीन दिख सकते हैं।

Independence day Outfit Ideas try different look, इंडिपेंडेंस डे ड्रेस

ट्राई कलर ईयर रिंग्स करें शामिल

अगर आप ज्वैलरी की शौकीन हैं और इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक में तिरंगे को शामिल करना चाहती हैं तो ट्राई कलर ईयर रिंग्स को ट्राई करें। ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक आपको इसकी ढ़ेरों वैरायटी मिल जाएंगी। ये 20 रुपए से लेकर 200 रुपए तक उपलब्ध हैं।

तिरंगा दुपट्टा आएगा काम

स्वतंत्रता दिवस पर ज्यादातर लोग ट्रैडिशनल कपड़े पहनते हैं। इसलिए अगर आप इस इंडि​पेंडेंस डे पर व्हाइट सूट या कुर्ती पहने तो उसके साथ आप तिरंगा दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। ये मार्केट में 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक मिल जाएगा।

बैच से लगाए चार चांद

लड़की हो या लड़का, आजादी के इस जश्न के दिन खुद को तिरंगे के रंग में रंगने के लिए बैच से बेहतरीन और कुछ नहीं। आप इसे किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। ये कई वैरायटी और आकार में मिलते हैं। आप अपने लुक के अनुसार इसका चुनाव करें। आमतौर पर इनकी कीमत 30 रुपए से लेकर 100 रुपए तक है।

कुर्ते से पाएं शानदार लुक

जब बात फैशन की आती है तो लड़कों के पास कम विकल्प रहते हैं, लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस एक बेहतरीन लुक पाने के लिए आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप व्हाइट, औरेंज या ग्रीन कलर के कुर्ते से ​खुद को तिरंगे के रंग में रंग सकते हैं। आप खादी, सिल्क, तसर या दूसरे किसी मैटेरियल का कुर्ता ले सकते हैं। ये मार्केट में 300 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक आसानी से मिल जाएंगे।

अगली खबर