Best Indian Beaches in Summer: हॉलीडे में घूमने का है प्लान! इन खूबसूरत समुद्री तटों की सैर जरूर करें

Indian Beaches Worth Visiting This Summer Holiday 2021: यदि आप अपने गर्मी की छुट्टी को शांत जगह पर बिताना चाहते है, तो ये जगह आपके लिए बेहद खूबसूरत है।

 Top 10 Indian Beaches in Summer
गर्मियों के छुट्टियां समंदर तट के नीचे बिताने का अपना अलग मजा है।   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • देश में समुद्री तट पर गर्मी के दिनों में घूमने का मजा और भी दुगना हो जाता है
  • गोवा में घूमने के लिए कई तरह के बीच है
  • गर्मी की छुट्टी शांतिपूर्ण तरीके से बिताना चाहते है समुद्री बीच पर जरूर जाए

नई दिल्ली:  गर्मी की छुट्टिया आने से पहले ज्यादातर लोग घर में किसी खास जगह पर फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। ऐसे में हमें इस बात का पूरा ध्यान रखना पड़ता है कि हम वैसी जगह घूमने जाएं, जहां हमें कोई परेशानी न हो और हम अपने फैमिली के साथ छुट्टी को भरपूर इंजॉय करें।

गर्मी के दिनों मे ज्यादातर लोग ठंडी जगह पर जाना पसंद करते है। लेकिन गर्मी के दिनों में अक्सर ऐसी जगहों पर काफी भीड़ होती है। भीड़ होने की वजह से हम अपने परिवार के साथ समर वेकेशन छुट्टी अच्छे से नहीं बिता पाते है।

यदि आप अपने परिवार के साथ अपनी या छुट्टी शांति से बिताना चाहते है, तो इन 11 जगहों पर को एक बार ट्राई जरूर करें। यकीन मानिए ये 11 जगह आपकी छुट्टी को खास बना देगा और आपको खूब मजा आएगा।


1. मरीना बीच (चेन्नई)
मरीना बीच का सौंदर्य अद्भुत है जो सैलानियों की अपनी तरफ खींचता है। यदि आप अपने समर वेकेशन दक्षिण भारत के समुद्री तट पर बिताने की सोच रहे है, तो चेन्नई का मरीना बीच आपके लिए बेहद खूबसूरत जगह होगा।

इन जगहों पर आपको खूबसूरत नारियल के पेड़ पर देखने को मिलेंगे। यहां आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से समर वेकेशन की छुट्टी बिता सकते है।

2. राधानगर बीच (अंडमान)

राधानगर बीच अंडमान और निकोबार का एक बेहद खूबसूरत बीच है। यहां तरह-तरह के रिसॉर्ट्स और समंदर की तेज धाराएं देखने को मिलती हैं। राधानगर बीच के किनारे नारियल के पौधे के खूब लगे हुए है। यहां पास बैठकर कुदरती सौंदर्य के बीच समंदर की तेज धाराओं को देखना एक अद्भुत अहसास है। 

3. कोवलम बीच (केरल)
कोवलम बीच दुनिया का सबसे खूबसूरत बीच में से एक है। सफेद रेत यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। यहाँ आप स्नोर्केलिंग या डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं। कोवलम में आपको अनेकों प्रकार के समुद्री पौष्टिक भोजन खाने को मिल सकते है। 

4. जुहू बीच (मुंबई)

घनी आबादी होने के बावजूद गर्मी के दिनों में मुंबई के जुहू बीच पर काफी शांति रहती है। यहाँ आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां शांतिपूर्ण तरीके से बिता सकते है। यहां आपको बीटरूट,पनीर टिक्का और घोस्ट चिलमैन बिरयानी जैसे खाने आसानी से मिल जाते हैं।

समुद्री तट के किनारे बसा हुआ मुंबई शहर रात के समय में बेहद खूबसूरत नजर आता है। लोग घंटों यहां बैठकर समंदर और शहर के नजारें को निहारते नजर आते हैं। 

5. महाबलीपुरम का बीच (तमिलनाडु)
महाबलीपुरम का समुद्री तट बेहद खूबसूरत है। इस समुद्री तट पर आप मुलायम रेत और सफेद पानी का लुफ्त एक साथ उठा सकते हैं। यहां शानदार और खूबसूरत रिसोर्ट और होटल पर्यटकों के रहने के लिए बनाएं गए हैं। 

6. कैवेलोसिम का बीच (गोवा)

यह बीच बेहद खूबसूरत उष्णकटिबंधीय नजारे को अपने में समाए हुए है। यहां पको समुद्र की तेज धाराएं देखने के साथ-साथ जेट-स्कीइंग, स्नोर्केलिंग और डाइविंग,वोटिंग करने और देखने का मौका मिल सकता हैं।

7. पैराडाइज का बीच ( पांडिचेरी)

पुदुचेरी का यह समुद्री बीच में आप बारिश, जंगल और आश्रम जैसे जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं। ठंड के दिनों में यहां लोग दूर-दूर से छुट्टियां बिताने आते है। यह बीच बेहद शांत बीच है। यहां की गर्मी की छुट्टियां बिताकर आपको सुकून मिलेगा ।

8.  वरका का बीच (गोवा)

यदि आप अपनी छुट्टी शांतिपूर्ण तरीके से बिताना चाहते है, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। इस समुद्री तट पर आपको शहर के लोकगीत का माहौल मिलने के साथ-साथ विशाल चट्टान, नारियल के पेड़ और समुद्र का साफ और तेज धार वाला पानी देखने को मिलती हैं। यह गोवा के बेहद मशहूर और खूबसूरत बीच में से एक है। 

9. पालोलेम बीच (गोवा)

पलोलेम बीच गोवा के दक्षिणी सिरे पर कानकोना के मडगांव से लगभग 38 किमी दूरी पर स्थित खूबसूरत बीच है। इसे सफेद रेत स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। यहां देश के अलावा विदेशी सैलानी भी खूब आते है। इस समुद्री तट पर फैली रेत पर मस्ती, आराम और अन्य गतिविधियों को आनंद लिया जा सकता हैं। पलोलेम बीच पार्टियों और मनोरंजन के लिए बेहद खूबसूरत जगह हैं।

10. अलाप्पुज्हा बीच (केरल)

इस बीच के आसपास आपको होटल विला और कई प्रकार के पार्टी और अन्य प्रकार की गतिविधियां करने के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहाँ आपको कई खूबसूरत रिजॉर्ट देखने को मिल जाएंगे। यहाँ आप हाउसबोट और झील जैसी जगहों का आनंद उठा सकते हैं।

अगली खबर