July Born People Traits: इस मामले में कमजोर होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, अक्सर घेर लेती हैं ये परेशानियां

July Born People Traits in Hindi (जुलाई में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई माह में जन्मे जातकों में कई सारी खूबियां पाई जाती है। हालांकि इनकी कुछ कमजोरियां भी होती हैं। जानें इस बारे में विस्तार से।

characteristics of people born in july, what are the characteristics of a person born in july, what is the personality of a person born in july,
How is the personality of July born people 
मुख्य बातें
  • व्यक्ति का जन्म उसके स्वभाव और गुणों को दर्शाता है
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई माह में जन्मे जातक स्वभाव से होते हैं चंचल
  • जानें जुलाई माह में जन्मे जातकों की खूबियां

July Born People Personality: जुलाई साल का सातवां महीना होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का जन्म का महीना उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। जुलाई माह में जन्मे लोगों में कई सारी खूबियां पाई जाती है। इस महीने में जन्मे लोग बेहद चंचल स्वभाव के होते हैं। उनकी इस खूबियों का फायदा अक्सर दूसरे लोग उठाते है, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार इस माह में जन्मे लोग बहुत जल्द नाराज भी हो जाते हैं। तो चलिए जान लें जुलाई माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति में और कौन-कौन सी खूबियां पाई जाती है।

 जानें जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई माह में जन्मे लोग दिमाग की जगह दिल से फैसला लेते हैं।
  2. वह हमेशा नए-नए व्यंजन खाना पसंद करते हैं।
  3. इस माह में जन्मे लोगों को समझना बेहद मुश्किल होता है। 
  4. वह अक्सर भावनाओं के आधार पर ही कोई निर्णय लेते हैं।
  5. जुलाई महीने में जन्म लेने वाले लोग बहुमुखी होते है।
  6. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई महीने में जन्म लेने वाले जातक अपनी मधुर वाणी से सबों का दिल जीत लेते हैं।
  7. कई बार उनकी सादगी उन्हें परेशानी में डाल देती है।
  8. जुलाई के महीने में जन्मे जातकों की रूचि पत्रकारिता, सिनेमा और खेल में अधिक होती हैं। यदि वह इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाएं, तो काफी तरक्की कर सकते हैं। 
  9. जुलाई महीने में जन्म लेने वाले जातक सबकी भलाई के बारे में सोच कर ही आगे बढ़ते हैं।
  10. वह घर के सभी सदस्यों से बेहद प्यार करते हैं।
  11. वह हमेशा मान सम्मान प्राप्त करते है।

जुलाई में जन्मे बॉलीवुड सितारे 

जुलाई महीने में कई पॉपुलर बॉलीवुड स्टार्स का बर्थडे आता है। इनमें रणवीर सिंह, कैलाश खेर, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, नसीरुद्दीन शाह, संजय दत्त, कियारा आडवाणी के नाम शामिल हैं। 

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

अगली खबर