Kitchen Hacks: घर पर ही जमाएं हलवाई जैसा गाढ़ा दही, अपनाएं ये शानदार तरीके

Kitchen Hacks: गर्मियों में दही के सेवन से ठंडक मिलने के साथ-साथ पाचन शक्ति भी अच्छी रहती है। इसके लिए लोग बाजार का दही खाते हैं, जो मिलावटी हो सकता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ट्रिक्स के बारे में, जिनसे आप घर पर ही गाढ़ा दही जमा सकते हैं।

Curd Make
Curd Making Tips 
मुख्य बातें
  • जल्दी दही जमाने के लिए माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल
  • लाल मिर्च से भी जमा सकते हैं टेस्टी दही
  • जामन से जमाएं हलवाई जैसा दही

Kitchen Hacks: गर्मियों के मौसम में दही के बिना खाने का स्वाद अधूरा रहता है। दही केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में दही के सेवन से ठंडक मिलने के साथ-साथ पाचन शक्ति भी अच्छी रहती है। ऐसे में लोग बाजार से दही लाते हैं, क्योंकि अक्सर घर पर गाढ़ा दही नहीं जमता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ट्रिक्स के बारे में, जिनसे आप केवल 4 घंटों में ही हलवाई जैसा गाढ़ा दही जमा लेंगी। तो चलिए जानते हैं दही जमाने के इन आसान से तरीकों के बारे में-

थोड़े से दही से जमाए दही

  • दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें।
  • अब दूध को हल्का ठंडा करें।
  • हल्का ठंडा होने के बाद इसमें 3-4 चम्मच जामन यानि दही डाल दें।
  • जामन डालकर दूध को चम्मच से अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसे 3-4 घंटे तक जमने के लिए रख दें।
  • दही के जमने के बाद इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • फ्रिज में रखने के बाद दही गाढ़ा हो जाता है। गाढ़ा होने के बाद दही को खाने के साथ सर्व करें।

Also Read: मुंह से कच्चा प्याज और खाने की आ रही है बदबू? इन नैचुरल तरीकों से करें दूर    

माइक्रोवेव ओवन में जमाएं दही

  • जल्दी दही जमाने के लिए माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर दो मिनट तक प्री हीट करें।
  • 2 मिनट प्री हीट करने के बाद माइक्रोवेव को बंद कर दें।
  • अब हल्के गर्म दूध में जामन डालकर उसे माइक्रोवेव में रख दें।
  • इससे दही जल्दी जम जाता है। दही को गाढ़ा करने के लिए फ्रिज में रखें।

मिर्च से भी जमा सकते हैं दही
दही जमाने के लिए मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दूध को हल्का गर्म कर लें। फिर इसमें 2-3 साबुत लाल मिर्च डंठल तोड़कर डालें। दरअसल, मिर्च में  लैक्टोबैसिल्ली होता है, जो दही जमाने वाला एक बैक्टीरिया है। हालांकि, इस तरीके से दही तो जम जाएगा, लेकिन वो गाढ़ा नहीं बनेगा, लेकिन इस दही से दूसरी दही बहुत गाढ़ा जमता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

अगली खबर