Weight Loss Home Remedies: नींबू-गुड़ का जबरदस्त आर्युवेदिक नुस्खा, देखते ही देखते कम कर सकता है वजन

आर्युवेद में ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो देखते ही देखते वजन कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। एक नजर नींबू की मदद से बनाए जाने वाले ऐसे ही एक नुस्खे पर।

How to reduce weight with Lemon
नींबू पानी के साथ यूं घटाएं वजन 
मुख्य बातें
  • सर्दियों और लॉकडाउन के दौरान तेजी से बढ़ा है कई लोगों का वजन
  • नियमित रूप से व्यायाम के साथ नींबू-गुड़ का काढ़ा कर सकता है मदद
  • जानें आयुर्वेदिक पेय को बनाने के तरीके और कैसे उठा सकते हैं फायदा

आयुर्वेदिक गुड़ नींबू से बना पेय वजन कम करने और पेट की चर्बी को जलाने में आपकी मदद कर सकता है। कुछ अतिरिक्त किलो वजन हासिल करना तो बहुत आसान है लेकिन इससे छुटकारा पाना उतना ही मुश्किल है। हम सभी ने लॉकडाउन के दौरान कुछ अतिरिक्त वजन पाया है, खासकर पेट की चर्बी। हालांकि हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ भोजन करना और नियमित रूप से व्यायाम करना वजन कम करने के लिए हमारा सबसे अच्छा दांव है, कभी-कभी कुछ आसान टिप्स आपके वजन घटाने की योजना को बहुत अधिक मदद कर सकते हैं।

आज, इस लेख में हम आपको एक सरल गुड़ नींबू काढ़ा के बारे में बताएंगे जो आपके वजन घटाने के लक्ष्य को पाने में आपकी मदद करेगा।

पेय के लिए जरूरी चीजें: पेय में दो प्राथमिक तत्व हैं- गुड़ और नींबू। दोनों सामग्री हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल सकती है। नींबू और गुड़ दोनों कई स्वास्थ्य लाभ से युक्त हैं और एक सुपर स्वस्थ संयोजन बनाते हैं।

कैसे करता है काम: गुड़ चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भी होते हैं, जो पोषक तत्व वजन घटाने की यात्रा में सबसे आवश्यक भूमिका निभाते हैं।

नींबू का रस शरीर को डिटॉक्स करने और वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो वजन को कुशलता से प्रबंधित करने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर में वसा (फैट) के संचय को रोकते हैं और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

गुड़ मिठास के लिए चीनी से बेहतर विकल्प है क्योंकि यह कैलोरी में कम है और इसमें प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले गुण हैं। एक साथ मिलकर, नींबू और गुड़ आपके पाचन और श्वसन तंत्र को साफ रखने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं: एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच गुड़ पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिलाएं और एक चम्मच नींबू का रस डालें, फिर से मिलाएं और आपका पेय तैयार है। वजन घटाने के लिए आप रोजाना खाली पेट इस पेय का आनंद ले सकते हैं।

अगली खबर