Lips Shape Define: 'लब' बोलते ही नहीं, खोलते भी हैं आपकी पर्सनैलिटी के राज, जानिए क्या कहती है होठों की शेप

Lips Shape Define:अच्छे लिप्स होना जैसे खूबसूरती में और निखार होना। लेकिन क्या आपको पता है कि लिप्स की शेप से हम किसी की पर्सनैलिटी का भी अंदाजा लगा सकते हैं। जी हां, होंठों का आकार आपके व्यक्तित्व की पहचान माना जाता है।

Lips Shape Image
होंठो से करें पहचान 
मुख्य बातें
  • जानें होठों के आकार से किसी के भी व्यक्तित्व को
  • क्या आपके लिप्स की शेप भी इनमें से कोई एक है
  • अलग-अलग तरह के होंठो वाले लोगों में अलग ही आदतें

Lips Shape Define: चेहरे की खूबसूरती को निखारने में होंठों की बड़ी भूमिका मानी जाती है। सुंदर होंठ आपको और भी गुड लुकिंग बना देते हैं। कहते हैं न एक प्यारी सी मुस्कान किसी से क्या नहीं करवा सकती। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके होंठ आपकी शख्सियत के बारे में भी बहुत कुछ बता सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि आपके लिप्स की शेप दिल के राज और व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं।  

एक जैसी शेप लिप्स  

ऊपर और नीचे दोनों की तरफ समान रूप से एक जैसी शेप जिसे हम 'परफेक्ट लिप्स' शेप भी कहते हैं। ऐसे होंठ के आकार वाले लोग संवेदनशील होते हैं। ये लोग रिश्तों को सबसे ऊपर रखते हैं। अगर किसी महिला के इस शेप के लिप्स होते हैं तो वह बहुत सेल्फ कॉन्फिडेंस और ब्रेव होती है। वो अपने निर्णय खुद लेती है, लेकिन अपने करीबियों को ध्यान में रखते हुए। इतना ही नहीं ऐसे लोग दोस्तों पर जान देते हैं। वे दोस्ती को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।  

Also Read: क्या डबल चिन बिगाड़ रही है आपका लुक, ये योगासन आपके लिए रहेंगे बेस्ट

नीचे का लिप्स ऊपर से अलग होना 

जिन लोगों का नीचे का होंठ, ऊपर के होंठ से मोटे होता है वे आमतौर पर जिंदादिल होते हैं। ऐसे होंठ की शेप के लोग  हमेशा खुश रहने की कोशिश करते हैं और अपने जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं। ऐसे लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। उन्हें नई-नई बातें सीखना अच्छा लगता है। वे हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इतना ही नहीं येे बिंदास होकर सबके सामने अपनी बातें रखते हैं। आमतौर पर वे किसी से डरते नहीं हैं। 
 
Also Read: Manicure-Pedicure Precautions: मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद आप भी करती हैं ये गलतियां, तो आज से ही करें बंद

ऊपरी होंठ की शेप अलग होना 

जिन लोगों का ऊपर का होंठ, नीचे वाले होंठ से बड़ा होता है उनकी पर्सनैलिटी कुछ अलग होती है। ऐसे लोग अपने बारे में ऊंची सोच रखते हैं यानी खुद हो अकसर सबसे एक कदम आगे मानते हैं। ये लोग दोस्ती भी अपने ही जैसे लोगों से करना पसंद करते हैं। ये काफी हाजिर जवाब होते हैं और अपनी शानदार बातों से सभी को इम्प्रेस करने से नहीं कूचते हैं। कुल मिलाकर वे अपने विचारों से दूसरों पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं।  पतली शेप के लिप्स  

जिन लोगों के होंठ काफी पतले होते हैं वे अकसर अकेले रहना पसंद करते हैं। हालांकि वे अपने काम के प्रति बड़े ही समर्पित होते हैं। अपने टारगेट पूरे करने के लिए वे जी जान से जुट जाते हैं। ये वर्क प्लेस पर काफी काॅफिडेंट के साथ खुद को प्रजेंट करते हैं। इसलिए ये एक गुड एम्प्लॉई साबित होते हैं। मौके मिलने पर ये लीड लीडर बनकर उभरते हैं। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

अगली खबर