Love Horoscope weekly: 17 से 23 अक्टूबर तक का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, दिल की बात बताने से खुद को रोके नहीं मेष राशिवाले

Love Horoscope weekly 17 October to 23 October 2021: प्‍यार के संबंध में देखिए इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वाले जातकों के ल‍िए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Love Horoscope 17th October 2021 to 23rd October 2021 saptahik prem rashifal, 17 से 23 अक्टूबर का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल
Love Horoscope 17th October 2021 to 23rd October 2021 in Hindi 
मुख्य बातें
  • प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है।
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • सप्ताह शुक्र बुध के साथ कन्या राशि में रहेंगे।

Love Horoscope Weekly in Hindi:  प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है।

यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र बुध के साथ कन्या राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ अर्थात शनि की राशि में रहेंगे।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 17th October 2021 to 23rd October 2021

मेष-  मंगलवार के बाद चन्द्रमा का पंचम व शुक्र का द्वादश गोचर थोड़ा प्रतिकूल है।अपने दिल की अभिव्यक्ति को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र व चन्द्रमा  के बीज मंत्र का जप करें। प्रेम में विवादों से बचें। प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है जो इस समय केतु के साथ वृश्चिक में है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह बनकर आपका सपोर्ट कर रहा है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है।प्रेम में विवाह की बात सफल रहेगी। प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट दें।

मिथुन-  राशि स्वामी बुध व  शुक्र अनुकूल है। चन्द्रमा का कुम्भ गोचर अनुकूल है।प्रेमी के हाथों में शुक्र पर्वत बेहतर होता है।प्रेम कहानी अब विवाह में परिणीत हो सकती है।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।                         

कर्क - मंगलवार के बाद चन्द्रमा का मीन राशि मे गोचर बहुत ही शुभ है।प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।प्रेमी को खूबसूरत सीनरी गिफ्ट करें।

सिंह- शुक्र प्रेम में समर्पण देगा। दौहिक आकर्षण से दूर रहें।परिवार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये शुक्र आपके अनुकूल है।प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।

कन्या- सूर्य बुध इसी राशि में रहेंगे।प्यार में शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र है। बुध व शुक्र गीतकार व काव्य सृजन करवाता है।हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक यात्रा का सुख मिलेगा। खूबसूरत गुलाब प्रेमी को दें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र अनुकूल है।  शुक्र प्रेम,धन व ऐश्वर्य देता है।आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें।चन्द्रमा इसी राशि से पंचम का होकर आपके प्यार के सपोर्ट में है।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग दें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व शुक्र अनुकूल हैं।प्रेम में दैहिक आकर्षण संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र  सपोर्टिंग है।शुक्र प्रेम है तो चन्द्रमा मन है।दोनों रोमांस के कारक ग्रह हैं।

धनु- प्रेम में दूरी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के कारण दूर  हो सकते हैं। राशि स्वामी गुरु मकर में है।शुक्र अनुकूल है।रोमांटिक यात्रा होगी। प्रेमी को गोल्ड रिंग गिफ्ट दें।



मकर- प्यार में दूरी संभव है।विवाह में सफलता मिलेगी।चन्द्रमा भी सोमवार से अनुकूल है।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत लकी रिंग ले कर रख लिया है।  शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।परिवार से अपने विवाह की बात करें।

कुंभ- गुरु इसी राशि से द्वादश है। शुक्र व मंगल सपोर्टिंग है। बुध ग्रह का संकेत है कि विवाह की बातें शुरू करें।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे।

मीन- राशि स्वामी गुरु का एकादश व शुक्र का प्रभाव बहुत ही आकर्षक है। सप्तम भाव प्रेम को विवाह में बदलने में मदद करता है। प्रेमी संग खूबसूरत यात्रा होगी। प्रेमी को गोल्ड ज्वेलरी दें।शुक्र ग्लैमरस ग्रह है।लव लाइफ को विवाह में बदलने का प्रयास करें।    

अगली खबर