Love Horoscope weekly: 19 दिसंबर से 25 दिसंबर का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह?

Love Horoscope weekly 19th December to 25th December 2021: प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

Love Horoscope in Hindi, weekly Love Horoscope 19 December to 25 December 2021 saptahik prem rashifal
19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021 का प्रेम राशिफल 
मुख्य बातें
  • शुक्र प्रेम का कारक है, इसी की दशा और दिशा से होता है निर्धारण।
  • इस सप्ताह शुक्र शनि के साथ मकर राशि में रहेंगे।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन यानी बुध की राशि में रहेंगे।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र शनि के साथ मकर राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन अर्थात बुध की राशि में रहेंगे। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Love Horoscope weekly Hindi : 19th December to 25th December 2021

मेष- मंगलवार के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व शुक्र शनि का दशम गोचर अनुकूल है। अपने दिल की अभिव्यक्ति को रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। शुक्र व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। प्रेम में विवादों से बचें। प्रेमी को गोल्ड रिंग दें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है जो इस समय शनि के साथ मकर में है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह बनकर आपका सपोर्ट कर रहा है। आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है। प्रेम में विवाह की बात सफल रहेगी। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट दें।

मिथुन- अष्टम शुक्र अनुकूल है। चन्द्रमा का मिथुन गोचर भी लव लाइफ के लिए बेहतर है। प्रेमी के हाथों में शुक्र पर्वत बेहतर होता है। प्रेम कहानी अब विवाह में परिणीत हो सकती है। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

कर्क - मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कर्क राशि मे गोचर बहुत ही शुभ है।प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।प्रेमी को गुलाब गिफ्ट करें।

सिंह- शुक्र प्रेम में सफलता देगा। शुक्र खष्ठम दौहिक आकर्षण देता है। परिवार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये शुक्र आपके अनुकूल है।

कन्या- सप्ताह में प्रथम दो दिन तनाव में रहेंगे। प्यार में शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र है। बुध व शुक्र गीतकार व काव्य सृजन करवाता है। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। यात्रा का सुख मिलेगा। तिल दान दें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र का शनि के साथ चतुर्थ गोचर अनुकूल है। शुक्र प्रेम,धन व ऐश्वर्य देता है। आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें। चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ का होकर आपके प्यार के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- तृतीय शुक्र अनुकूल हैं। प्रेम में दैहिक दूरी संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें। जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। बुध सपोर्टिंग है। शुक्र प्रेम है तो चन्द्रमा मन है। मन से आपकी चाहत बनी रहेगी।

धनु- प्रेम में अनचाही यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के कारण दूर हो सकते हैं। राशि स्वामी गुरु कुम्भ में है। द्वितीय शुक्र अनुकूल है। रोमांटिक यात्रा होगी। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां गिफ्ट दें।

मकर- यात्रा संभव है। प्रेम में सफलता मिलेगी। कर्क का चन्द्रमा भी सोमवार से अनुकूल है। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत लकी रिंग ले कर रख लिया है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ - गुरु इसी राशि में व शुक्र द्वादश हूं। शुक्र व बुध सपोर्टिंग है। बुध ग्रह का संकेत है कि विवाह की बातें शुरू करें। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे। सुंदर यात्रा संभावित है।

मीन- राशि स्वामी गुरु का द्वादश व शुक्र शनि का एकादश प्रभाव बहुत ही आकर्षक है। शुक्र प्रेम को विवाह में बदलने में मदद करता है। शनिवार को प्रेमी संग खूबसूरत यात्रा होगी। प्रेमी को डायमण्ड ज्वेलरी दें। अच्छा समय चलेगा।

अगली खबर