Love Horoscope weekly: 7 से 13 नवंबर तक का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्यार करने वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह?

Love Horoscope weekly 7th November to 13th November 2021: प्‍यार के बारे में देखिए इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Love Horoscope 7th November 2021 to 13th November 2021 in Hindi
7 नवंबर से 13 नवंबर 2021 तक का राशिफल 
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर लिखा जाता है प्रेम राशिफल।
  • सवा दो दिन में अपनी राशि को परिवर्तित करता है चन्द्रमा।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा की केतु के साथ वृश्चिक राशि में उपस्थिति।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा केतु के साथ वृश्चिक में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र गुरु प्रधान धनु राशि में है।

Love Horoscope weekly Hindi : 7th October 2021 to 13th November 2021

मेष- शुक्र भाग्यभाव में है। प्रेम में रोमांटिक नेचर देता है। शारीरिक आकर्षण बढ़ता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को डायमंड रिंग दें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र इस समय धनु राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है। चन्द्रमा वृश्चिक में है। मंगल व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा। लव पार्टनर को गोल्ड रिंग गिफ़्ट करें।

मिथुन- शुक्र सप्तम है। छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। सुखद रोमांटिक यात्रा होगी।

कर्क- शुक्र इस राशि से खष्ठम हैं। शुक्र व मंगल  शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार का गुलिस्तां प्रेमी को दें। दिल को नियंत्रण में रखें।

सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके राशि से पंचम अनुकूल फल कारक है। प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं। असत्य मत बोलें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या- खूबसूरत यात्रा का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। शुक्रवार के बाद प्यार में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। परिवार में विवाह की बात करें।



तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र धनु राशि में है। प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का तृतीय होना। नए वाहन से एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर परिवार के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा केतु के साथ इसी राशि में है। प्रेम से भाग्य खिलेगा। द्वितीय शुक्र भाग्यवृद्धिकारक है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

धनु- शुक्र इसी राशि में प्यार में उत्कर्ष देगा। मंगल दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें। शुक्र के बीज मंत्र को पढ़ें।

मकर- इस सप्ताह शनि व गुरु इसी राशि में है। द्वादश शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है।

कुंभ- शुक्र एकादश गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ सुंदर फूल मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। प्रेमी को खूबसूरत सीनरी गिफ्ट दें।

मीन- गुरु एकादश व शुक्र दशम है। खूबसूरत पेंटिंग जिसमें हरे भरे पेड़ों के बीच विहंगों के चित्र बने हों, उसे प्रेमी को दें। दशम शुक्र प्रेम में सफल करेगा।

अगली खबर