Men grooming: अगर आप भी चाहते हैं चेहरे पर निखार, यह टिप्स आएंगे आपके बेहद काम

Men grooming: इन छोटी छोटी ग्रूमिंग टिप्स का पालन कर लड़के पार्लर जाएं बिना भी अपने लुक को मेनटेन रख सकते है। इन टिप्स को फॉलो कर आप अपने अंदर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Grooming Tips For Men
Easy Grooming Tips For Men 
मुख्य बातें
  • कुछ आसान से ग्रूमिंग टिप्स को अपनाकर लड़के भी हैंडसम दिख सकते हैं
  • ग्रूमिंग लड़कों के लिए भी उतना ही जरूरी है जितना कि लड़कियों के लिए
  • इन आसान ग्रूमिंग टिप्स को फॉलो कर पाएं चेहरे पे निखार

Men Grooming Tips: लड़कियों की तरह सजना और संवरना, निखरना लड़कों के लिए मुश्किल काम है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना इतना मुश्किल काम भी नहीं। कुछ आसान से ग्रूमिंग टिप्स को अपनाकर लड़के भी हैंडसम दिख सकते हैं। बशर्ते लड़के उन टिप्स को फॉलो करें। तो हैंडसम दिखना उतना भी मुश्किल नहीं। लेकिन लड़के अक्सर बहुत जल्दबाजी में तैयार हो जाते हैं। और बहुत से लड़के तो ऐसे भी है जो ग्रूमिंग जैसी चीजों को इग्नोर ही कर देते हैं। लेकिन ग्रूमिंग लड़कों के लिए भी उतना ही जरूरी है जितना कि लड़कियों के लिए। कुछ आसान से ग्रूमिंग टिप्स को फॉलो कर आप  बहुत सी जगह शर्मिंदा होने से बच सकते हैं। 

लड़के हैंडसम दिखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्‍स-

आपको शावर के बाद शेव करनी चाहिए

बहुत से लड़के ब्रश करने के बाद शेव करते हैं और फिर सबसे आखिरी में नहाते हैं लेकिन ये गलत तरीका है। हमेशा नहाने के बाद शेव करनी चाहिए ऐसा करने से आपके बाल थोड़े सॉफ्ट हो जाते हैं जिस कारण आपकी शेविंग बहुत आसानी से हो जाती है। आपको नतीजे भी बहुत अच्छे मिलते हैं इसलिए हमेशा लास्ट में शेव करें।

Also Read: Exercise to Remove Spectacles: नजर के चश्मे को हटाना है तो करें ये एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर

हैंड क्रीम से बालों को स्मूथ करें

कई बार बाहर के प्रदूषण से हमारे बाल बहुत रफ या ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं। ऐसे में अपने आप को तुरंत अच्छा लुक देने के लिए अपने बालों में हैंड क्रीम लगाएं। इससे थोड़ी ही देर में आपके बाल स्मूद और बहुत ही शाइनी हो जाएंगे। उनमें एक अलग ही चमक आ जाएगी जो आप पार्लर में बहुत पैसे देने के बाद भी नहीं पा सकते हैं। 

Also Read: Healthy Liver Tips: फिट लिवर से आप जिएंगे लॉन्ग हेल्दी लाइफ, चलिए जानते हैं कैसे रखें इसे फाइन

स्मेल दूर करने के लिए शोप बार इस्तेमाल करेंलड़के खुद को फिट रखने के लिए जिम जाते है और खूब पसीना बहाते हैं। और कई बार पसीना वाला कपड़ा जिम बैग में रख देते हैं। जिसमें से कुछ समय बाद ही स्मेल आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको केवल एक साबुन बार की जरूरत पड़ने वाली है। इस शोप बार को आप अपने बैग में डाल दें। थोड़ी ही देर में यह साबुन आपके बैग की सारी गंदी या पसीना वाली स्मेल अपने अंदर एब्सरॉर्ब कर लेगा।

होठों की डेड स्किन को हटाए

होठों की डेड स्किन को निकालने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकते है। होठों पर बहुत सी डेड स्किन जम जाती है और फिर हमारे होंठ काले दिखने लगते है। अगर आप भी ऐसी प्रॉब्लम फेस कर रहें हैं तो थोड़ा सा शहद और उसमें चीनी मिलाकर होठों पर लगाए, और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्क्रब कर लें टूथब्रश की मदद से। ऐसा करके आप अपने होठों को बहुत ही सॉफ्ट और अच्छा बना सकते हैं। ये ऑप्शन काफी बजट फ्रेंडली भी है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

अगली खबर