Neetu Kapoor Beauty: नीतू कपूर खूबसूरती के मामले में बहू आलिया को देती हैं टक्कर, ये हैं ग्लोइंग स्किन का राज

Neetu Kapoor Beauty Secret: नीतू कपूर खूबसूरती के मामले में नई-नवेली एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं, लेकिन इसके लिए वो अपना काफी ध्यान रखती हैं। वर्कआउट से लेकर डाइट तक, नीतू खुद को 10 साल छोटा दिखाने के लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 

Neetu Kapoor Beauty Secret
Beauty Secret 
मुख्य बातें
  • यंग रहने के लिए खुश रहना जरूरी
  • स्ट्रिक्ट डाइट करें फॉलो
  • ग्लोइंग स्किन के लिए वर्कआउट करना है जरूरी

Neetu Kapoor Beauty Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं और आज भी वो खूबसूरती के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। आलम ये है कि उनके ग्लो के सामने बहू आलिया भट्ट के फेस की चमक  भी फीकी पड़ जाती है। लेकिन नीतू ऐसे ही नए जमाने की एक्ट्रेसेस को टक्कर नहीं देतीं। इसके लिए वो अपना खूब ध्यान रखती हैं। बताया जाता है कि नो अपनी हेल्थ और डाइट का सख्ती से पालन करती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नीतू कपूर के ग्लो का सीक्रेट, तो चलिए जानते हैं कि आखिर नीतू कपूर की ब्यूटी का सीक्रेट क्या है। आइए आपको बताते हैं-

यहां जानिए नीतू कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज

वर्कआउट से लेकर डायट पर की थी बात

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डाइट और खूबसूरती के राज को लेकर खुलासा किया था। नीतू ने बताया था कि वो अपने वर्कआउट रूटीन से लेकर डायट और स्किन तक का ध्यान रखने के लिए काफी कुछ करती हैं। साथ ही बहुत खुश रहने की कोशिश करती हैं। 

Also Read: Beauty Tips जान लीजिए करीना कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज , बस फॉलो करें ये 5 टिप्स

खुश रहने में करती हैं यकीन

नीतू का मानना है कि यदि व्यक्ति खुश रहे हो तो अपनी उम्र से 5 साल छोटा दिख सकता है, जैसा कि वो भी करती हैं। उन्होंने जाहिर किया था 'आप अपने बालों और त्वचा के बारे में एक सीमा तक ही कुछ कर सकते हैं। इस सबमें मेन रोल जीन्स निभाते हैं। हालांकि, आप जो कर सकते हैं, वो है हमेशा खुश रहना। टच वुड, मैं कभी दुखी नहीं होती हूं।'

नीतू कपूर का डाइट चार्ट

  • दोपहर 12 बजे: तरबूज और एक ग्लास छाछ।
  • दोपहर 2 बजे: एक रोटी, दाल या चिकन या मछली, सूखी सब्जी।
  • शाम 4 बजे: 5 बादाम और 2 अखरोट।
  • शाम के 6 बजे: 2 क्रीम क्रैकर।
  • शाम के 8 बजे: एक ग्लास सब्जियों का जूस और फल।
  • रात के 10 बजे: दाल के साथ एक रोटी या अंडा भुर्जी।

Also Read: Face Scrub At home घर पर बने घरेलू फेस स्क्रब के इस्तेमाल से खोई चमक आएगी वापस, जानें कैसे करें यूज

स्किन ग्लो के लिए करती हैं वर्कआउट

नीतू कपूर का कहना है कि सुंदर और ग्लोइंग स्किन के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप 'कार्डियो कर सकती हैं, इससे आपकी ब्लड वेसल्स खुलती हैं। साथ ही इससे होने वाला स्मूद ब्लड फ्लो स्किन के ग्लो को बढ़ाता है। उन्होंने कहा था कि खुशी, अनुशासन और व्यायाम- ये तीनों ग्लोइंग लाइफ की चाबी हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

अगली खबर