Kitchen Hacks: आम की चटनी बनाने में कहीं आप तो नहीं करते ये गलती, जानें सही तरीका

Mango Chutney Recipe: आम स्वाद में जितना अच्छा होता है, सेहत के लिए भी ये उतना ही फायदेमंद होता है। कच्चे आम की चटनी से कब्ज जैसी समस्या बहुत जल्द दूर हो जाती है। वहीं, यदि इस चटनी को लहसुन के साथ बनाई जाए, तो इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

Mango Chutney Recipe
Mango Chutney  
मुख्य बातें
  • आम की चटनी में लहसुन का करें इस्तेमाल
  • आम की चटनी से कब्ज की समस्या होती है दूर
  • लहसुन वाली आम की चटनी से इम्यूनिटी होगी मजबूत

Mango Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग आम की चटनी खाना पसंद करते हैं। आम की चटनी को बनाने की विधि बहुत आसान हैं, इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने का टेस्ट काफी बढ़ा देता है। आम स्वाद में जितना रिच होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। कच्चे आम की चटनी से कब्ज जैसी समस्या बहुत जल्द दूर हो जाती है। वहीं, यदि इस चटनी को लहसुन के साथ बनाई जाए, तो इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। हालांकि, कुछ लोग इसे बनाते वक्त कुछ गलती कर देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आम की चटनी बनाने की सही विधि के बारे में-

पढ़ें- स्किन की समस्याओं को भी दूर करता है नारियल तेल, जानें इस्तेमाल करने के तरीके

आम की चटनी कैसे बनाएं?

आवश्यक सामाग्री

  • कच्चा आम
  • हरा धनिया
  • हरा पुदीना
  • अदरक
  • लहसुन की कली
  • भुना हुआ जीरा
  • नमक
  • हरी मिर्च 

ऐसे बनाएं कच्चे आम की चटनी
कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को पहले धो लें। अब इसके छिलके को उतारकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कैरी के इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें, फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, नमक, भुना जीरा, पुदीना, धनिया, लहसुन और नमक एक बार फिर अच्छे से मिक्स होने तक पीसें। जब ये सामग्री पिसकर तैयार हो जाए, फिर इसे निकालकर एक बाउल में निकाल लें। इसे आप ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। आम की इस चटनी को 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

ऐसे करें सर्व

आम की चटनी को रोटी सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है। इससे न केवल खाने का स्वाद बढ़ेगा बल्कि गर्मियों में होने वाली कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। नियमित रूप से आम की चटनी का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। यह इम्यून पावर को बूस्ट करता है। साथ ही आम की चटनी खाने से आप मोटापा भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ आम की चटनी स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है)

अगली खबर