बच्‍चों के व‍िकास के ल‍िए जरूरी है दादा-दादी का साथ, जानिए क्‍या होते हैं इसके फायदे

अपने दादा-दादी के साथ समय बिताना बच्चों की न्यूरोलॉजिकल क्षमताओं, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

why kids should spend more time with grand parents
why kids should spend more time with grand parents  
मुख्य बातें
  • दादी-दादी के पास रहने से घर में हमेशा खुशी का माहौल बना रहता है। 
  • दादा-दादी के पास रहने से परवरिश पर भी अच्छा असर पड़ता है। 
  • दादा-दादी अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। 

Relationship why kids should spend moe time with grand parents: हम में से कई लोगों को अपने दादा-दादी के साथ प्यारी यादें हैं- क्या वे छुट्टियों के दौरान उनके पास जाना, उनसे अलग से पैसे मांगना और उनसे विशेष कहानियां सुनते रहना। ये सब कुछ ऐसी यादें हैं जिन्हें हर कोई अच्छे से महसूस कर सकता है। सिर पर दादा-दादी का हाथ होना बेहद जरूरी है। 

बच्चे हर चीजों में ढलना सीखते हैं 
जब बच्चे अपने पारिवारिक इतिहास के बारे में बहुत कुछ जानते हैं और अपने दादा-दादी के साथ भावनात्मक बातें साझा करते हैं, तो वे अधिक लचीला और तेज दिमाग की स्थिति में होते हैं। वे दूसरों की तुलना में अधिक स्मार्ट और परिपक्‍‍व दिखाई देते हैं। इसका कारण यह है कि जब वे अपने परिवार के इतिहास और कठिनाई के बारे में जानते हैं, तो वे सीखते हैं कि कैसे वापस अपनी लड़ाई लड़ें।

बच्चे और अधिक सम्मानजनक हो जाते हैं
सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे दयालु, प्यारे और सम्मानीय हों। अपने दादा दादी के करीब रहना इसमें सुपर सहायक हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, जो बच्चे अपने दादा-दादी के साथ एक प्यार भरा, उपयोगी रिश्ता साझा करते हैं, जिससे वो लोगों का सम्मान करना सीखते हैं। 

दादा-दादी के स्वास्थ्य के लिए सर्वश्रेष्ठ
दादा-दादी के साथ रहना बच्चों के लिए अच्छा है लेकिन यह दूसरे तरीके से भी काम करता है! वास्तव में, दादा-दादी से जो संपर्क में रहते हैं उनकी हेल्थ और दस गुना अच्छी हो जाती है। 

स्थिरता और विकास को बढ़ावा देता है
बढ़ते बच्चों के लिए, बदलते परिवेश में उनके लिए किसी प्रकार की स्थिरता होना बहुत जरूरी है। जब बच्चों के पास कामकाजी माता-पिता होते हैं, तो उनके लिए उनसे जुड़ना कठिन हो सकता है। ऐसे में उनका होना बहुत जरूरी है। 

बच्चे पारिवारिक और नैतिक मूल्यों को सीखते हैं
मुख्य रूप से, माता-पिता का काम है कि वे अपने बच्चों में अच्छे संस्कार और नैतिकता पैदा करें और उन्हें सहानुभूति और दया सिखाएं लेकिन दादा-दादी इस मामले में एक बड़ी मदद हो सकते हैं। समर्थन, प्रेम और पोषण के स्तंभ के रूप में कार्य करते हुए, वे उन्हें अच्छी कहानियां सिखा सकते हैं, ज्ञान प्रदान कर सकते हैं और छोटे व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं। आपका बच्चा अपने दादा-दादी से थोड़ी मदद लेकर एक सुंदर, सम्मानित वयस्क में विकसित भविष्य बना सकता है। 

अगली खबर