वर्क फ्रॉम होम के दौरान इन एक्सरसाइज से गायब होगा कंधे और हाथों का दर्द, जानें करने का सही तरीका

Exercise Tips: अगर आप भी कंधे और हाथों के दर्द से परेशान हैं तो इन एक्सरसाइज को रोजाना सुबह-सुबह करें। रोजाना 20 मिनट तक एक्सरसाइज करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

 3 exercises
इन एक्सरसाइज से गायब होगा कंधे और हाथों का दर्द 
मुख्य बातें
  • वर्क फ्रॉम होम करने की वजह हाथ और कंधे में दर्द होना आम बात है।
  • हाथ और कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू तरीके अपनाएं।
  • वहीं इन एक्सरसाइज से गायब होगा कंधे और हाथों का दर्द।

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच वर्क फ्रॉम होम अब हमारी जरूरत बन गया है। वर्क फ्रॉम होम करने की वजह हाथ और कंधे में दर्द होना आम बात है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि ज्यादा देर तक बैठ कर काम करते रहने से हाथ और कंधे में दर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा मांसपेशियों में अधिक तनाव होने की वजह से दर्द शुरू हो सकता है। वहीं सही समय पर इसका इलाज नहीं होने पर असहनीय दर्द होने लगता है। कोई इस दर्द से राहत पाने के लिए डॉक्टर के पास जाता है तो कोई पेनकिलर का सहारा लेता है। इसलिए काम करते वक्त पोस्चर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। वहीं हाथ और कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू तरीके भी अपनाएं। बता दें कि कुछ एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करें तो आप हाथ और कंधे के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 

तनाव रिलीज करें
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी हथेलियों से अपनी जांघों पर आरामदायत स्थिति में बैठ जाएं। अपनी दाहिनी हथेली के साथ एकदम टाइट मुट्ठी बनाएं और 3 से 1 तक गिनें। आखिरी गिनती में, शब्द आराम से सोचें और मुट्ठी को छोड़ें। अब आपके द्वारा होल्ड किए गए तनाव को रिलीज करें। अब इसे 3 बार दोहराएं, और बाएं हाथ से दोहराएं।

कंधे को रोल करें
शोल्डर रोल एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपको बांहों, कंधों और गर्दन की मांसपेशियों को मूव करते हुए उसकी खींचती है। अगर आप अधिक देर तक काम करते हैं तो इस एक्सरसाइज को करना न भूलें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने कंधों को सामने की ओर ले जाएं। अब उन्हें ऊपर की ओर ले जाए और फिर पीछे की ओर। इसके बाद वापस अपने सामान्य स्थिति में आ जाएं।

वॉल वॉक
इस एक्सरसाइज के लिए एक दीवार के सामने खड़े हों, अपनी हथेली को दीवार पर टिकाएं। अपनी इंडेक्स और मीडिल फिंगर का उपयोग करते हुए, अपना हाथ दीवार से ऊपर करें, और फिर नीचे। अगर आपके कंधे फ्लेक्सिबल हैं तो कंधों के लिए यह एक्सरसाइज बहुत प्रभावी है। यह मांसपेशियों को खिंचाव और आराम करने में मदद करता है, और दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है।

अगली खबर