Diwali Rangoli designs: इस बार ऐसी रंगोली से सजाएं घर, देखें ये रंगोली डिजाइन

लाइफस्टाइल
Updated Oct 23, 2019 | 12:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

धनतेरस (Dhanteras) और दीवाली (Diwali) जैसे त्‍योहार पर रंगोली जरूर बनाई जाती है। तो क्यों न आप खुद अनोखी और खूबसूरत रंगोली खुद ही बनाएं। रंगोली की डिजाइन (Rangoli Designs) बनाने के जानें, आसान तरीके।

This diwali decorate your home with these very easy and quick rangoli design tips
Diwali Rangoli design tips  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • रंगोली बनाने के लिए आप कंघी,चम्मच या कटोरी का प्रयोग करें
  • पेन या चॉक से पहले रंगोली कि डिजाइन बना लें, फिर रंग भरें
  • ताजे या आर्टिफिशियल फूल-पंखुड़ियों से डिजाइन बनाएं

रंगोली केवल घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं होती, बल्कि ये देवताओं के स्वागत का तरीका भी होती है। मुख्य द्वार पर बनी रंगोली देवताओं के सम्मान और उनके स्वागत के लिए बनाई जाती है। जिस तरह से रंग-रोगन, झालरों से घर को सजा कर उत्सव मनाया जाता है वैसे ही रंगोली सजाने की परंपरा भी हैं। यदि आपको ये लगता है कि रंगोली बनाना बहुत ही कठिन काम है तो आपकी इस सोच को बदलना होगा।

रंगोली बनाने के लिए आप कई अनोखे प्रयोग कर सकते हैं। उसके डिजाइन बानने के लिए भी आपको ज्यादा प्रयास करने की जरूरत नहीं होगी। रंगोली के लिए आप चम्मच, कटोरी या छलनी का प्रयोग कर बेहतर डिजाइन बना सकते हैं। इनता ही नहीं ग्लिटर कलर से भी अब रंगोली बनाई जाती है जो देखने में भी खूबसूरत होती है और काफी दिनों तक ताजी सी नजर आती हैं। दीवाली पर हम आपको घर पर रंगोली बनाने के खूबसूरत डिजाइनों के बारे में बता रहे हैं।

Tips for Latest and easy Diwali Rangoli Designs 

  1. कटोरी और पेन से सजाएं रंगोली : रंगोली बनाने के लिए आप एक सर्कल बना लें! अब आप इस सर्किल में रंग भर लें। अब सर्किल के किनारों पर कटोरी ऐसे रखें कि आधी कटोरी अंदर और आधी कटोरी सर्कल के बाहर हो। अब इस कटोरी के किनारे किसी दूसरे रंग से किनारा बना कर कटोरी हटा लें। अब कटोरी हटाने के बाद जो आउटालाइन बनी है उसके अंदर दूसरा रंग भर दें।
  2. कांटे चम्मच या ईयरबड से दें रंगोली को स्पेशल इफेक्ट्स : एक गोल रंगोली बना लें। इस गोले को कई रंग से गोलाकार आकार देते हुए भर लें। अब कांटे, चम्मच या पेन से इसमें स्पेशल इफेक्ट दें। इसके लिए चम्मच या ईयरबड को बाहरी गोले से अंदर की ओर खींचे हुए लाएं। ऐसा पूरे गोले में करते जाएं। कंघी से भी आप गोल सर्किल पर एक अलग डिजाइन बना सकती हैं। बस कंघी को खड़ा-खड़ा, रंगोली पर चला दें।
  3. कागज से बनाएं रंगोली डिजाइन : कागज को कई परत फोल्ड कर आप सर्कल बना लें। अब इस कागाज को आप छोटे-छोटे मनपसंद तरीके से काट लें। जब आप इसे खोलेंगे तो एक डिजाइनदार कागज सामने होगा। अब आप जहां रंगोली बनानी हैं, वहां इसे रख कर इसके ऊपर रंगोली वाले बुरादे या रंग डाल दें। धीरे से कागज को उठा लें। मिनटों में एक बेहतरीन रंगोली बन कर तैयार होगी।
    Getty Image
  4. ग्लिटर से सजाएं रंगोली : चॉक से आप गणपति जी या कोई भी डिजाइन पहले जमीन पर बना लें। अब इसमें ग्लिटर वाले रंगोली का सामान अपनी पसंद के रंगों से भर दें। देखते ही देखते खूबसूरत सी रंगोली तैयार होगी।
  5. फूलों से दें रंगोली को खूबसूरत टच : गुलाब, गेंदा और बेला ये तीन फूलों से आप मनपसंद डिजाइन की रंगोली तैयार कर सकते हैं। चाहे तो आप इन फूलों कोई आकृति बना लें या फूलों को गोल या चौकोर आकार दे कर मनपसंद डिजाइन बना लें। बाद में इन पर दीये लग दें।
  6. ट्रेडिशनल तरीके से पंखुड़ियों से सजाएं रंगोली : ये रंगोली सबसे आसान और खूबसूरत होती है। इसके लिए आप चॉक से पहले रंगोली कि डिजाइन बना लें। अब इस डिजाइन में मनपसंद फूलों की पत्तियों को सजाएं। ये पेटल्स या पंखुड़ियां असली लें या बाजार में आर्टिफिशियल पेटल्स भी मिलते हैं, उनसे सजा लें।

अपनी इमेजिनेशन और डिजाइन को रंगोली पर आप आसानी से उतार सकते हैं। रंगोली को पहले चॉक या पेन से बना कर भी आप इसमें रंग भर सकते हैं।

अगली खबर