Time Management Tips : ये आदतें सबसे ज्‍यादा करती हैं समय की बर्बादी, आगे बढ़ने के ल‍िए आज ही बदल डालें

आज हम आपको पूरे दिन की जाने वाली कुछ ऐसी बातें के बारे में बताएंगे जो धीरे धीरे आपका समय नष्ट करती हैं और कब घंटों निकल जाते हैं इसका पता भी नहीं चलता। आगे बढ़ने के ल‍िए इन बातों को जल्‍द सुधारें।

time-wasting habits, time wasting activities, time-wasting activities for students, time wasting activities in the workplace, internal and external time wasters, 10 things that waste your time, things to stop wasting time on, how to stop wasting time on i
time wasting activities : how to improve 
मुख्य बातें
  • आपकी ये आदतें जाने अनजाने में करती हैं आपका समय बर्बाद।
  • सोशल मीडिया के लिए बनाएं एक शेड्यूल, बेवजह ना करें अपना समय व्यर्थ
  • फ‍िजूल की बहस से बचने में ही है भलाई, इससे टाइम और एनर्जी दोनों होते हैं वेस्‍ट

हम सभी समय की महत्वता को जानते हैं। समय ही व्यक्ति को बनाता है लेकिन इसके बावजूद हम समय को नष्ट करने में जरा भी संकोच नहीं करते। समय एक बार जाने के बाद कभी वापस नहीं आता इसलिए समय की प्रतीक्षा में समय व्यर्थ ना करें और अपनी दिनचर्या में समय के महत्व को पहचानें और समझें। क्या आप जानते हैं कि प्रतिदिन की जाने वाली कुछ गतिविधियां ऐसी होती हैं जो समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं हैं। ये चीजें धीरे धीरे आपके समय को कुतरती हैं और आपको पता भी नहीं चलता। ऐसे में इस लेख में के माध्यम से हम आपको पूरे दिन की जाने वाली कुछ ऐसी चीजों से रूबरू करवाएंगे जो धीरे धीरे आपका समय नष्ट करती हैं। आइए जानते हैं।

1. काम को बार बार टालना

अक्सर जब हम खाली बैठे होते हैं तो सोचते हैं कि इस काम को करना है, लेकिन आलसवश हम बार बार उस कार्य को नजरअंदाज करते हैं। बाद में जब समय निकल जाता है और उस कार्य की समय सीमा खत्म होने वाली होती है, तो हम जल्दबाजी में उस काम को करते हैं। साथ ही यह विचार आता है कि हम पहले इस कार्य को कर सकते थे। इसलिए अपने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें अनावश्यक विचार कर उसे बार बार ना टालें।

2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए बनाएं एक शेड्यूल

फोन हांथ में होने पर हम अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर उलझ जाते हैं। फोन या लैपटॉप पर रैंडम वीडियो देखते हुए यह पता नहीं चलता कि कब घंटो निकल गए। बाद में आपको एहसास होता है कि आपने कितना समय बर्बाद किया है। इसलिए इन सभी चीजों के लिए एक शेड्यूल बनाएं, इस दौरान आप सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है इसे जान सकते हैं।

3. दूसरे व्यक्ति का काम करना

इससे हमारा तात्पर्य माता पिता या जीवन साथी से नहीं है। आपको दूसरो की मदद करना चाहिए, लेकिन जब तक कोई आपात स्थिति ना हो। पहले अपने कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरो के कार्य में अपना हाथ बटाएं, किसी की मदद करने से पहले अपने कार्य को पूर्ण कर लें। ध्यान रहे खोए हुए समय की भरपाई करने में कोई आपकी मदद नहीं करेगा।

4. सामान का इस्तेमाल करने के बाद उसे अपनी जगह पर रखें

घर में किसी चीज का इस्तेमाल करने के बाद आपको उस चीज को वहीं रखना चाहिए जहां से आपने उसे उठाया था। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो धीरे धीरे वहां पर अन्य सामान का ढेर लग जाता है। इससे अच्छा आप सामान का इस्तेमाल करने के बाद उसे तुरंत ही अपनी जगह पर रख दें। 

5. ऐसे लोगों से बात करना है समय व्यर्थ

यदि आप जानते हैं कि जिस इंसान से आप उलझ रहे हैं, उससे उलझना समय की बर्बादी है तो ऐसे इंसान से दूरी बनाना अच्छा है। उसकी बातों का कोई जवाब ना दें और चुपचाप वहां से निकल जाएं।

अगली खबर