Organic Vegetables: टमाटर से लेकर बीन्स तक, इन पौधों को लगाना है बहुत आसान, कई महीनों तक मिलेगी सब्जी

Organic Vegetables: कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जो साल के सभी महीनों में खाई भी जाती हैं और उगाई भी जाती हैं। इन सब्जियों को आप घर पर आसानी से उगा भी सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही सब्जियों के बारे में, जिन्हें आप घर के बगीचे में भी उगा सकते हैं। 

Organic Vegetables
Vegetables 
मुख्य बातें
  • टमाटर को उगाने के लिए ठंडी जगह है जरूरी
  • सिर्फ दो महीनों में उगाएं फ्रेंच बीन्स
  • बैगन को उगाने के लिए कम जगह भी होती है काफी

Organic Vegetables: आजकल हर कोई ऑर्गेनिक चीजों को खरीदने पर ज्यादा ध्यान देता है, लेकिन बाजारों में ऑर्गेनिक चीजों का मिलना काफी मुश्किल होता है, खासकर सब्जी। तो आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी सब्जियों के बारे में, जिन्हें आप घर के बगीचे में ही ऑर्गेनिक तरीके से उगा सकते हैं। इन सब्जियों की अच्छी बात ये होती है कि ये किसी भी मौसम में उग सकती है और इन्हें उगने और पकने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इन सब्जियों में बैंगन, टमाटर और खीरे शामिल हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन सब्जियों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-

इन सब्जियों को घर के बगीचे में उगाना है बहुत आसान

बैगन

बैगन एक ऐसी सब्जी है जिसे साल के 12 महीनों में कभी भी उगाया जा सकता है। इसके पौधे को लगाने के लिए 12 बाय 12 इंच या इससे बड़े साइज का गमला ले सकते हैं। बैगन को बीज या इसके छोटे पौधों से उगाया जा सकता है। पौधे तैयार होने में 20 से 25 दिन लगते हैं। पौधा लगाने के बाद इसे धूप में रख दीजिए। इसके लगभग 45 से 50 दिन बाद पौधे पर फूल आने लगते हैं। इसके बाद 2 महीनों में बैगन आने लगते हैं। लगभग 8 महीने तक इस पौधे से बैगन प्राप्त किए जा सकते हैं।

Also Read: Plants Care in Summer चिलचिलाती गर्मी में झुलस रहे हैं पौधे, तो सिर्फ पानी देना ही पर्याप्त नहीं, अपनाएं ये उपाय

टमाटर

टमाटर भी ऐसा पौधा होता है, जो 2 महीनों में टमाटर देने लगता है। इसके लिए 12 बाई 12 इंच के या इससे बड़े गमला काफी होता है। इसे साल के किसी भी महीने में लगाया जा सकता है। टमाटर के पौधे को ज्यादा धूप में नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह रखें, जहां शेड वाला एरिया हो वरना आपके टमाटर के पौधे में फूल तो आएंगे, लेकिन फल नहीं बन पाएंगे।इसके बाद एक बार टमाटर के फूल फल बन गए तो कई महीनों तक आप टमाटर खा सकते हैं। 

Also Read: Bhindi Recipe हर रोज एक ही तरह की भिंडी से हो गए हैं बोर, तो नारियल से बनाएं टेस्टी भिंडी की सब्जी

फ्रेंच बीन्स

फ्रेंच बीन्स भी आप अपने किचन गार्ड्न एरिया में लगा सकते हैं। इसे भी आप किसी भी समय लगा सकते हैं। इसे आप 15 बाई 15 इंच या इससे अधिक साइज के गमले या फिर कच्ची धरती में लगा सकते हैं। इसमें आप फ्रेंच बींस के तीन से चार बीज लगा सकते हैं।

फ्रेंच बीन लगाने के लगभग लगभग दो महीनों में ही आपको बीन्स तोड़ने को मिल जाएंगे। फ्रेंच बीन खाने में तो स्वादिस्ट लगती ही है साथ में यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। तो आप अपने गार्डन एरिया में कभी भी फ्रेंच बीन्स लगा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

अगली खबर