Retro Look Tips: दीपिका जैसा रेट्रो लुक दिलाएंगे ये शानदार टिप्स, खिल उठेगा चेहरा

Makeup To Recreate Retro Look: रेट्रो लुक आजकल काफी फैशन में है। बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस से लेकर आम लोग भी किसी खास पार्टी में इस लुक को आजमाना चाहती हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने इस लुक को अपनाकर सबका ध्यान खींच लिया।

Deepika Padukone looks
Retro Look  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • समय के साथ साथ मेकअप करने का तरीका भी काफी बदल चुका है
  • मेकअप के दौर में एक बार फिर पुरानी चीजें वापस आ रही हैं
  • एक कहावत है 'ओल्ड इज गोल्ड' मेकअप में भी यही देखने को मिल रहा है। ऐसे में आजकल रेट्रो लुक काफी ट्रेंड में है

Deepika Padukone Retro Look: मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। मेकअप सिर्फ आपके लुक को खूबसूरत नहीं बनाता बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है। समय के साथ साथ मेकअप करने का तरीका भी काफी बदल चुका है। मेकअप के दौर में एक बार फिर पुरानी चीजें वापस आ रही हैं। एक कहावत है 'ओल्ड इज गोल्ड' मेकअप में भी यही देखने को मिल रहा है। ऐसे में आजकल रेट्रो लुक काफी ट्रेंड में है। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कारपेट में अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। इस लुक में दीपिका पादुकोण ने अपने लिप्स को पूरी तरह न्यूड रखा तो वहीं आईलाइनर को काफी बोल्ड तरीके से लगाया था। इसी के साथ रेट्रो लुक देने के लिए उन्होंने अपने बालों में एक डिजाइनर हेयर बैंड भी लगाया था। यह रेट्रो लुक उन पर कमाल का लग रहा था। आइए जानते हैं क्या है रेट्रो फैशन के लुक के बारे में..

70 दशक पुराना ट्रेंड लौटा वापस

रेट्रो फैशन 70 व 80 दशक पुराने जमाने का ट्रेंड है। आज लोग रेट्रो लुक पाने के लिए न सिर्फ सही फैब्रिक का सही चुनाव करते हैं बल्कि मैचिंग एसेसरीज से लेकर मेकअप पर भी काफी ध्यान देते हैं। मेकअप में रेट्रो लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 


रेट्रो लुक के लिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट होते हैं इस्तेमाल

मेकअप आर्टिस्ट राजीव खन्ना बताते हैं कि रेट्रो लुक न केवल इंडियन कपड़ों में बल्कि ट्रेडीशनल आउटफिट पर भी काफी सूट करता है। वे बताते हैं कि रेट्रो लुक के लिए जो ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं इनमें- फ्रॉस्टेड लिपस्टिक, म्यूटेड ब्लशर कलर्स, आईलाइनर, आईशैडो और मस्कारा शामिल हैं। दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने रेट्रो आईज के साथ अपने लिप्स को पूरी तरह न्यूड रखा था। आंखों के सिवा उनके पूरे चेहरे में न्यूड मेकअप का इस्तेमाल किया गया था।

लिपस्टिक पर दें खास ध्यान

अगर आप पूरी तरीके से रेट्रो लुक पाना चाहती है तो इसके लिए आप चेरी रेड लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं। यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। बाकि आप पर निर्भर करता है आप न्यूड लिपस्टिक या पिंक लिपस्टिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरीके से लागाएं आईलाइनर

अगर आप पूरी तरीके से रेट्रो लुक पाना चाहते हैं तो इसके लिए अपने आईमेकअप पर खास तौर पर ध्यान देना चाहिए और इसमें सबसे ज्यादा आई लाइनर पर विशेष फोकस होना चाहिए। रेट्रो आई पाने के लिए आईलाइनर थोड़ा लंबा और मोटा रखा जाता है। इसके साथ ही आप आईलैशेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आईलैशेस आपके लुक को पूरी तरीके से बदल देता है। और आपको आपके मन मुताबिक लुक देता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अगली खबर