Uttanasana: उत्तानासन के हैं कई शारीरिक और मानसिक फायदे, जानिए इसे करने का तरीका

Yogasana: योग क्रिया में कई तरह की मुद्राएं होती है और इन सबके अपने-अपने अलग-अलग फायदे हैं। अगर किसी ने नियमित तौर पर इन सभी योग क्रियाओं को करना शुरू कर दिया तो माना जाता है तो वह पूरी तरह से निरोग हो जाता है

yogasana
योगासन 
मुख्य बातें
  • योग करने से शारीरिक और मानसिक दोनों फायदे होते हैं
  • नियमित रुप से योग करने से इंसान पूरी तरह से निरोग हो जाता है
  • उत्तानासन करने से इम्यूनिटी में फायदा मिलता है

आज कल की लाइफस्टाइल में मानव जीवन के लिए योग बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। योग और प्राणायाम से इंसान स्वस्थ और उर्जावान रहता है। जितना फायदा मेडिसिन नहीं करता है उतना फायदा योग से होता है, और इस बात का सबूत कई बार हमारे सामने भी आया है। कई लोग इसे लेकर अपना अनुभव भी शेयर करते रहते हैं और धीरे-धीरे लोग अब इसे महत्व को समझने लगे हैं। यही कारण है कि पूरे विश्व में साल के एक दिन को विश्व योग दिवस के रुप में भी मनाया जाता है।

योग क्रिया में कई तरह की मुद्राएं होती है और इन सबके अपने-अपने अलग-अलग फायदे हैं। अगर किसी ने नियमित तौर पर इन सभी योग क्रियाओं को करना शुरू कर दिया तो माना जाता है तो वह पूरी तरह से निरोग हो जाता है उसे किस प्रकार की कोई शारीरिक या मानसिक परेशान नहीं हो सकती है। अपने पहले के लेख में भी हमने आपको कई प्रकार के अलग-अलग योग मुद्राओं के बारे में बताया है। आज हम आपको एक योग आसन के बारे में बताएंगे जिसका नाम है उत्तानासन।

उत्तानासन करने की विधि

  • सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं इस दौरान आपके दोनों हाथ आपके हिप्स के पीछे हों।
  • सांस को जोर से भीतर की ओर खींचे और घुटनों को टच करें।
  • अब कमर को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और शरीर को संतुलित बनाएं।
  • इस मुद्रा में हिप्स को पीछे की ओर कर लें धीरे-धीरे हिप्स को उपर की ओर उठाएं।
  • कुछ इस तरह से अपनी मुद्रा बनाएं कि आपका सीना आपके घुटनों को छूने लगेगा।
  • अब जांघों के भीतर की तरफ दबाव बनाते हुए शरीर को एड़ी के बल स्थिर रखें।
  • इस दौरान आपके दोनों पैर समानांतर होने चाहिए।
  • अब इसी मुद्रा में 15 से 20 सेकेंड तक रहें।।
  • अब वापस सामान्य मुद्रा में आने के लिए पेट और नीचे के अंगों को सिकोड़ें।
  • अब जोर की सांस लें और हाथों को पहले की तरह हिप्स पर रखें।
  • अब धीरे-धीरे उठकर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।  

क्या हैं इसके फायदे-

उत्तानासन भी योग की एक मुद्रा है। इससे पूरा शरीर अच्छी तरह से स्ट्रेच हो जाता है। इस योगासन को करने से शरीर में व दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से होती है। उत्तानासन दरअसल संस्कृत का शब्द है इसका मतलब होता है खिंचाव यानि कि इस योग को करने से पूरे शरीर का खिंचाव होता है जिसके गजब के फा.दे होते हैं। इस आसन को करने के दौरान आपका सिर दिल के नीचे होता है जिसकी वजह से रक्त का प्रवाह सिर से लेकर पैर तक पूरे अच्छे से हो जाता है। इसे करने से हिप्स, जांघें व घुटना काफी मजबूत होता है।

इस आसन को करना थोड़ा मुश्किल जरूर है इसलिए अगर आप इस आसन को करने से पहले थोड़ा वॉर्म अप कर लेते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपका शरीर तैयार हो जाता है। यह शरीर के भीतरी हिस्सों को जैसे पाचन अंगों को अच्छी तरह से काम करने के लिए तैयार करता है। किडनी व लीवर को भी सही करता है। यह आसन ब्लड प्रेशर और अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे तनाव व एंग्जाइटी दूर होता है साथ ही सिरदर्द व नींद ना आने री समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
 

अगली खबर