UP Famous Waterfalls: देखने लायक हैं उत्तर प्रदेश ये 5 बेहद खूबसूरत झरने, जहां मन मोह लेती है प्रकृति

UP Famous Waterfalls in Hindi: यदि आप भी खूबसूरत झरनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप भी उत्तर प्रदेश के इन खूबसूरत झरनों का लुफ्त मजा उठा सकते हैं, जोकि देखने में बेहद शानदार हैं।

Uttar Pradesh Beautiful Waterfalls
उत्तर प्रदेश के खूबसूरत झरने 
मुख्य बातें
  • बरसात के समय चूना दरी झरना देखने में लगता है बेहद खूबसूरत।
  • बेहद प्रसिद्ध हैं उत्तर प्रदेश के ये शानदार झरने।
  • राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल को कहा जाता है पू्र्वांचल का स्वर्ग।

Famous Waterfalls In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यो में से एक है। उत्तर प्रदेश में मौजूद कुछ ऐसे खूबसूरत झरने हैं, जो सदाबाहर मशहूर रहते हैं। इन झरनों की खूबसूरती को देखने का एक अलग ही आनंद है। यदि आप भी झरनों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश में स्थित इन झरनों का लुफ्त मजा उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के ये झरने देश भर में काफी प्रसिद्ध है। आइए यहां हम आपको इन प्रसिद्ध झरनों के बारे में बताते हैं।

- राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल:

बेहद शानदार और खूबसूरत झरनों में से एक राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल को पू्र्वांचल का स्वाग कहा जाता है। यह देखने में इतना खूबसूरत है कि यहां कई लोग घूमने के लिए आते हैं। राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल का यह खूबसूरत नजारा देखने में बेहद बेहतरीन है।

- लखनिया बॉटरफॉल:

उत्तर प्रदेश में स्थित मिर्जापुर में लगभग 100 मीटर अधिक की ऊंचाई से बहने वाला झरना देखने में बेहद खूबसूरत है। यहां आप प्रकृति का पूरा-पूरा आनंद ले सकते हैं।

- सिद्धनाथ की दारी:

इस प्राकृतिक जलप्रपात का नाम सिद्धनाथ बाबा के नाम पर पड़ा जो यहां साधना किया करते थे। इसलिए इन्हीं के नाम पर इस झरने का नाम रखा गया है। यह झरना बेहद मनमोहक है और झरने के चारों तरफ प्रकृतिक रुप से फैली पहाड़िया और पेड़-पौधे यहां कि खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

- मुक्खा फॉल:

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बेलन नदी पर स्थित मुक्खा फॉल एक मनोरम दृश्य सजोए हुए है। यहां पर छुट्टियों के दिनों में भारी संख्या में पर्यटक इसका आनंद लेने आते हैं। इसे पिकनिक जगह के रुप में भी काफी पसंद किया जाता है।

- चूना दरी झरना:

यूपी में स्थित चूना दरी झरना देखने में बेहद शानदार और प्रसिद्ध है। मानसून में इस झरने का रंगत देखते ही बनता है। चूना दरी झरना की खूबसूरती का आनंद आप झरने के निचले स्तर स्तर से या ऊपरी स्तर से ले सकते हैं।

अगली खबर