Valentine's Day 2022 Gift Ideas: वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपने पार्टनर को दें ये उपहार, जिंदगी भर रहेगा याद

Valentine's Day 2022 Gift Ideas: वैलेंटाइन डे को प्यार और रोमांस का दिन कहा जाता है। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को ऐसा गिफ्ट देना चाहता है जो उसे जिंदगीभर याद रहे। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कि वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने सपनों की रानी या राजा को क्या उपहार दे सकते हैं।

Gift ideas for valentine day 2022 in hindi, see here beautiful valentine day gift ideas for girlfriend and boyfriend
Valentine's Day 2022: वैलेंटाइन डे गिफ्ट आइडियाज (Pic: Stock) 
मुख्य बातें
  • फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है।
  • कल यानी 14 फरवरी 2022 को वैलेंटाइन डे है।
  • इस दिन आप अपने पार्टनर को दे सकते हैं ये उपहार।

Valentine's Day 2022 Gift Ideas: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका वैलेंटाइन डे आ गया है, जिसका सालभर प्रेमी जोड़े बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को ऐसा गिफ्ट देना चाहता है जो उसे जिंदगी भर याद रहे, लेकिन कई बार जाने अनजाने में हम अपने पार्टनर को कोई ऐसा गिफ्ट दे देते हैं जो हमारे रिश्तों में मिठास लाने की बजाए उसे बिगाड़ देता है। ऐसे में क्या गिफ्ट दिया जाए इसकी चिंता आपको भी सता रही होगी। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर को क्या उपहार दे सकते हैं।

Also Read: Valentine's Week Days 2022 Date Sheet: कब से शुरू हो रहा है इजहार-ए-इश्क का सप्ताह, रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक नोट कर लें डेट्स

रोज लैंप

अपनी प्यार भरी जिंदगी में रोशनी बनाए रखने के लिए इस दिन आप अपने पार्टनर को रोज लैंप गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आपको एक बंद कांच के जार में एक गुलाब मिलेगा, जिसमें एलईडी लाइट लगी होगी। रोज जहां आपके मोहब्बत को बयां करेगी वहीं इसमें लगी लाइट आपके रिश्ते में मिठास बढ़ाएगी। वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए ये सबसे अच्छा उपहार हो सकता है।

रिंग

आमतौर पर लड़कियों को रिंग काफी पसंद होती है। रिंग अपने दिल की बात को बयां करने का अच्छा तरीका है। इस दिन आप अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर उनके साथ सात जन्मों तक साथ रहने का वादा कर सकते हैं। इससे अपने दिल की बात अपने पार्टनर तक आसानी से पहुंचाई जा सकती है।

Also Read: Happy Valentine's Day 2022 Wishes Images, Quotes, Status: प्यार भरे इन मैसेजेस, तस्वीरों और कोट्स से दें वैलेंटाइन डे की विशेज

परफ्यूम एंड वॉच

परफ्यूम एंड वॉच कॉम्बो दोनों ही ऐसी चीज है जिन्हें लड़कियां काफी पसंद करती हैं। आजकल अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर इनकी धड़ाधड़ बिक्री हो रही है। इसमें आप अपनी मनपसंद वॉच और परफ्यूम खरीद सकते हैं।

कैंडल लाइट डिनर

रोमांटिक डिनर का आइडिया काफी पुराना है, लेकिन आज भी काफी प्रचलित है। इस दिन आप अपने पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। जहां आप एक खास अंदाज में उन्हें प्रपोज भी कर सकते हैं।

Also Read: Happy Valentine's Day 2022 Hindi Shayari, Wishes: शायराना अंदाज में दें वैलेंटाइन डे की मुबारकबाद, देखें खूबसूरत शायरियां

फूलों का गुलदस्टा और चॉकलेट

यदि आप अपने पार्टनर को अपने प्यार का अहसास दिलाना चाहते हैं तो वलैंटाइन डे पर आप उन्हें फूलों का गुलदस्ता और चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनके दिल में आपके प्रति प्यार बढ़ेगा।

रेड दिल वाला कुशन

इस दिन आप अपने पार्टनर को रेड कुशन गिफ्ट कर सकते हैं। रेड कुशन पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। ये आपकी गैर मौजूदगी में भी हमेशा आपके पार्टनर को आपकी याद दिलाता रहेगा।

Also Read: Happy Valentine's Day 2022 Hindi Wishes Images, Messages: अपने सोलमेट को यह कोट्स, मैसेजेस और विशेज भेजकर करें प्यार का इजहार

बेल्ट और पर्स

अक्सर लड़कियां कंफ्यूजन में रहती हैं कि वो अपने बॉयफ्रैंड को क्या गिफ्ट दें। बता दें लड़कों को पर्स, बेल्ट, वॉच काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को इनमें से कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर इसके कॉम्बो की भरमार है। आप ऑनलाइन इसकी शॉपिंग कर सकती हैं।

ध्यान दें

ध्यान रहे इस दिन भूलकर भी अपने पार्टनर को रुमाल गिफ्ट ना करें। वास्तुशास्त्र के अनुसार रुमाल गिफ्ट में देना दुख का कारण माना जाता है। ऐसा करने से पार्टनर के साथ आपसी मनमुटाव पैदा हो सकता है। इसलिए भूलकर भी वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को रुमाल गिफ्ट ना करें।

डूबते हुए जहाज की सीनरी

वैलेंटाइन डे अपने प्यार का इजहार करने के लिए सबसे खास दिन माना जाता है। इस दिन को रोमांटिक बनाने के लिए अक्सर लोग अपने पार्टनर को सीनरी गिफ्ट करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि उसमें डूबते हुए जहाज की फोटो ना हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीर आपको रिश्तों को खोने का अहसास करा सकती है।

अगली खबर