Valentine's Week Days 2022 Date Sheet: कब से शुरू हो रहा है इजहार-ए-इश्क का सप्ताह, रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक नोट कर लें डेट्स

Valentine's Week Days List 2022: प्यार की कोई उम्र नहीं होती और प्यार करने वालों की सारी उम्र भी कम पड़ जाती है। ऐसे में फरवरी में आने वाला यह सप्ताह दो मोहब्बत करने वालों के लिए बेहद खास होता है। जानें रोज डे से वेलेंटाइन डे तक पूरा वैलेंटाइन कैलेंडर।

Valentine Week Days List 2022
Valentine Week Days List 2022 
मुख्य बातें
  • वेलेंटाइन डे रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है।
  • इस दिन कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं।
  • 12 फरवरी को अपने क्रश को गले लगाकर जज्बातों को करें बयां।

Valentine's Week Days List 2022, Calendar and Date Sheet: वेलेंटाइन डे वीक में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, प्रेमी जोड़ों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉरीजन की किताब में वैलेंटाइन डे वीक का जिक्र किया गया है, यह दिन रोम के पादरी संत वेलेंटाइन को समर्पित है। इस दिन कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। बेजुबां प्रेम की भाषा को जुबां मिलेगी, जो दो अधूरे लोगों को पूरा करेगी। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती और प्यार करने वालों की सारी उम्र भी कम पड़ जाती है। ऐसे में फरवरी में आने वाला यह सप्ताह दो मोहब्बत करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे वीक की कब हो रही है शुरुआत।

वेलेंटाइन डे कब है ( Valentine Day)

वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को दो मोहब्बत करने वालों के बीच पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन दो प्यार करने वालों के बीच दिल के दबे अरमां उजागर होते हैं, जो लंबे समय से अपने  जेहन में छुपाए बैठे हैं।

वैलेंटाइन डे 2022 सप्ताह (Valentine Day Week 2022 List in hindi)

7 फरवरी सोमवार  रोज डे
8 फरवरी मंगलवार प्रपोज डे
9 फरवरी बुधवार चॉकलेट डे
10 फरवरी गुरुवार टेडी डे
11 फरवरी शुक्रवार प्रॉमिस डे
12 फरवरी शनिवार हग डे
13 फरवरी रविवार किस डे
14 फरवरी सोमवार  वैलेंटाइन डे


गुलाब का नाम सुनते ही आंखों के सामने सुंदरता और कोमलता का आभास होता है। वैलेंटाइन डे के पहले दिन कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देकर इसकी खुशबू और खूबसूरती को अपने प्यार में उतारते हैं।रोज डे (Rose Day 2022)

प्रपोज डे (Propose Day 2022)

रोज डे के बाद आता है प्रपोज डे, इस दिन दिल में दबे राज उजागर होते हैं। इस दिन आप अपने क्रश के सामने अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

चॉकलेट डे (Choclate Day 2022)

वैलेंटाइन डे वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और प्यार भरी मीठी मीठी बातें एक दूसरे से शेयर करते हैं।

टेडी डे (Teddy Day 2022)

वेलेंटाइन डे का चौथा दिन टेड्डी डे होता है। टेडी डे अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला सबसे अच्छा दिन होता है, इस दिन पार्टनर को टेड्डी गिफ्ट दिया जाता है।

प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)

वेलेंटाइन डे के पांचवे दिन प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर से कोई ऐसा वादा करते है, जिसे आप पूरी जिंदगी निभाएंगे।

हग डे (Hug Day 2022)

वेलेंटाइन डे वीक का पांचवा दिन हग डे होता है। जिन भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता, उन जज्बातों को प्यार से गले लगाकर कर सकते हैं।

किस डे (Kiss Day 2022)

किस डे वेलेंटाइन डे वीक का सबसे खास दिन होता है। इस दिन दो प्यार करने वाले एक दूसरे को किस कर प्यार का इजहार करते हैं। कहा जाता है कि किस करने से दोनों के बीच प्यार और भी गहरा हो जाता है।

वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)

14 फरवरी का दिन दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन आप एक दूसरे के हो जाते हैं। बता दें वेलेंटाइन डे सबसे पहले अमेरिका में सेलिब्रेट किया गया और इसके बाद यह धीरे धीरे दो प्यार करने वालों के बीच मनाया जाने लगा।

अगली खबर