Vastu Tips For Plant: कभी गलती से भी न लगाएं ऐसे पेड़-पौधे, घर के सदस्यों को पहुंचाता है नुकसान

Vastu Tips For plant At Home: घर में हरे भरे पेड़ पौधों से सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। यह पेड़ पौधे वातावरण शुद्ध करती है, लेकिन कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें कभी भी घर पर या घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

Tress Vastu
Vastu Tips For Plant  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • घर पेड़- पौधे सकारात्मक ऊर्जा व सुख समृद्धि लाता है
  • वहीं कभी-कभी लोग घर के सजावट में कुछ ऐसे पेड़ पौधे लगा देते हैं जो घर की शांति भंग कर देते हैं
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ पेड़ पौधों को लगाना अशुभ माना जाता है

Vastu Tips: घर में अच्छा वातावरण बनाए रखने के लिए व घर सजाने-संवारने के लिए आमतौर पर ज्यादातर लोग अपने घरों के आसपास व कमरे में पेड़ पौधे जरूर लगाते हैं। घर में हरे भरे पेड़ पौधे लगाना शुभ माना जाता है। घर पेड़- पौधे सकारात्मक ऊर्जा व सुख समृद्धि लाता है। वही कभी-कभी लोग घर के सजावट में कुछ ऐसे पेड़ पौधे लगा देते हैं जो घर की शांति भंग कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ पेड़ पौधों को लगाना अशुभ माना जाता है। पौधों का वास्तु शास्त्र से गहरा नाता होता है। अगर सही दिशा में पौधे न लगाया जाए तो हमें नुकसान भी पहुंचा सकते हैं इसलिए पौधे लगाते समय विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। आइए जानते हैं घर में किस तरह के पेड़ पौधे भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए...

Also Read: इस दिन भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी के पौधे पर जल, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

न लगाएं कांटेदार पौधे
 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कांटेदार पौधे घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इन पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर पर भी कांटेदार पौधे हैं तो इसे तुरंत घर से दूर कर दें।

घर पर न लगाएं बरगद व पीपल का पेड़

हिंदू धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ को शुभ माना जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है, लेकिन ये पेड़ घर में लगाना शुभ नहीं माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार ये पेड़ घर पर मुसीबत ला सकते हैं व परेशानी पैदा कर सकते हैं। इन पेड़ों को मंदिर या सार्वजनिक स्‍थान पर ही लगाना चाहिए।  

घर के ठीक सामने भी नहीं लगाना चाहिए पेड़ पौधे

घर के आंगन में व कमरों में पेड़ पौधा लगाना अच्छा होता है। ये सकारात्मक ऊर्जा लाती है व हवा को शुद्ध रखती है। वहीं अगर गलत जगह पर पेड़ पौधे लगाया जाए तो यह अशुभ माना जाता है। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक घर के ठीक सामने या बीच में कभी भी कोई पेड़-पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन ढेरों परेशानियों से घिर जाता है।

Also Read: व्यापार व करियर में नहीं मिल रही सफलता तो अपनाएं ये उपाय

इस तरह के फल देने वाले पेड़ को न लगाएं घर के आंगन में

इसके अलावा वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ फलों के पेड़ भी घर पर नहीं लगाने चाहिए। जैसे केला, आम, जामुन व कोई दूधिया पेड़ इनकों घर के आंगन में नहीं लगाने चाहिए। इस तरह के पेड़ पौधे मंदिर के आसपास ही लगाना बेहतर होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

अगली खबर