जेब का ख्याल रखते हुए कर सकते हैं मनाली की सैर, कम बजट में यूं उठाएं हसीन वादियों का लुत्फ

यदि आप ठंड में घूमना पसंद करते हैं तो अक्टूबर से फरवरी का महीना मनाली की सैर करने का सबसे अच्छा समय है। इस दौरान आप यहां पर बर्फ से ढ़के पहाड़ो, हसीन वादियों और हरे भरे जंगलों के मनोरम दृश्य लुत्फ उठा सकते हैं।

Best time to visit Manali and budget
मनाली की खूबसूरत वादियों की सैर के लिए  
मुख्य बातें
  • फरवरी माह में मनाली की सैर कर उठाएं बर्फबारी का लुत्फ
  • दिल्ली से 530 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मनाली
  • मनाली के हरेभरे जंगलो में स्थित है मां हिडिंबा देवी का मंदिर

नई दिल्ली: अपनी खास पहचान बनाने और दुनिया को अपनी खूबसूरती से रूबरू कराने वाला हिमाचल प्रदेश का छोटा सा शहर मनाली प्राकृतिक दृश्य का एक नायाब खजाना है। मनाली देश व विदेश के सैलानियों के लिए पर्यटन का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। बर्फ से ढ़की ढलानों के बीच बसा मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आप हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछे घास के मैदान, नीले झरने और हवा में धुंध व ताजगी को देख मंत्रमुग्ध उठेंगे। दिल्ली से मनाली की दूरी लगभग 530 किलोमीटर है। यानि आप लगभग 12 से 13 घंटे में पहुंच सकते हैं। ऐसे में आप तीन से चार दिनों की छुट्टी के दौरान प्रकृति के मनोरम दृश्य का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं मनाली की सैर करने का सबसे अच्छा समय और कम बजट में कैसे करें मनाली की पूरी सैर। जानिए

मनाली की सैर करने का अच्छा समय

यदि आप ठंड में घूमना पसंद करते हैं तो अक्टूबर से फरवरी का महीना मनाली की सैर करने का सबसे अच्छा समय है। इस दौरान आप यहां पर बर्फ से ढ़के पहाड़ो, हसीन वादियों और हरे भरे जंगलों के मनोरम दृश्य को देख मंत्रमुग्ध हो उठेंगे। फरवरी माह में आप बर्फबारी के शानदार दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। यदि आप गर्मियों के मौसम में यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मार्च से जून के बीच आप मनाली की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

रेलमार्ग

मनाली जाने के लिए वायु मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग उपलब्ध है। यदि आप यहां पर ट्रेन से जाना पसंद करते हैं तो यहां पर आपको पहुंचने में करीब 13 घंटे लगेंगे। जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन मनाली से नजदीक है जो देश के कई महत्वपूर्ण शहरों के साथ हिल स्टेशन को जोड़ता है। ट्रेन से आप मात्र 1500 रूपये में आसानी से मनाली पहुंच सकते हैं।

वायु मार्ग
 
यदि आप वायु मार्ग का चुनाव करते हैं तो आपको भंतुर से मनाली पहुंचने के लिए सड़क मार्ग को चुनना होगा जिसमें आपको 55 मिनट का समय लगेगा। वायु मार्ग के दौरान दिल्ली से भंतुर तक के सफर का खर्चा 6000 से 9000 रूपये के बीच आ सकता है और भंतुर से मनाली पहुंचने में आपका टैक्सी का खर्चा 600 से 900 रूपये आएगा।

सड़क मार्ग

दिल्ली से मनाली के लिए सड़क मार्ग की यात्रा 550 किलोमीटर है। यहां पर सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए बस की यात्रा का भी चुनाव कर सकते हैं जिसका खर्च लगभग 1000 से 1500 रूपये का पड़ सकता है। इस दौरान आप प्रकृति के शानदार दृश्य का नजारा देखते हुए मनाली पहुंच सकते हैं। वहीं यहां पहुंचने के लिए आप बाइक, कार आदि पर्सनल व्हीकल का भी चयन कर सकते हैं।

मनाली में पर्यटन के प्रमुख स्थान

मनु मंदिर

हिंदु पौराणिक कथाओं में भी मनाली का वर्णन है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मनाली का नाम मनु से उत्पन्न हुआ है जिन्हें सृष्टि के रचयिता ब्रम्हा ने बनाया था। यहां पर मनु श्रषि का भव्य मंदिर विराजमान है। यहां पर जाकर आप मनु श्रषि के दर्शनोपरांत व्यास नदी के मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। यद नदी मंदिर के आकर्षण में चार चांद लगा देता है।

हिडिंबा मंदिर

मनाली के सबसे लोकप्रिय मंदिरो में से एक हिडिंबा मंदिर को स्थानीय भाषा में ढुंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर ढुंगरी वन में है। यहां पर हरे भरे, घने शानदार जंगल और झाड़ियो को देख मोहित हो उठेंगे। 

गर्म पानी का झरना

वशिष्ठ गुरु और भगवान राम को समर्पित वशिष्ठ मंदिर मनाली से लगभग 3 किलीमीटर की दूरी पर वशिष्ठ गांव में स्थित है। यह जगह अपने अपने गर्म पानी के झरने के लिए काफी मशहूर हैं। बर्फ से ढ़की पहाड़ियों और हसीन वादियों के बीच आप यहां पर गर्म पानी के झरने का आनंद ले सकते हैं।

वन विहार

देवदार के पेड़ों व हरियाली से भरपूर वन विहार को राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। यह स्थान मनाली में घूमने के लिए आकर्षण केंद्र है। इसे शहर के नगर निगम द्वारा संचालित औऱ रखरखाव किया जाता है। 
 

अगली खबर