Floral Print in Men's fashion : फ्लोरल प्र‍िंट को मेंन्‍स फैशन में म‍िल चुकी है खास जगह, देखें कैसे करें कैरी

वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, विक्‍की कौशल और करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह तक - बॉलीवुड सुपरस्टार जो फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों को पहनना बेहद पसंद करते हैं।

Bollywood actors in floral prints know how to carry
Bollywood actors in floral prints 

कपड़ो में फूलों और कलियों के कॉम्‍ब‍िनेशन में आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस को कई बार देखा होगा। लेकिन आज हम आपके लिए बॉलीवुड सुपरस्टार की कुछ ऐसी फोटोज लेकर आए हैं, जो फ्लोरल प्रिंट के कपड़ो को पहनना बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वह इसमें बेहद शानदार भी लगते हैं। जी हां वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, विकी कौशल और करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह ऐसे कपड़ो को पहनना काफी पसंद करते हैं। 

वरुण धवन हाल ही में रेड एंड ब्लैक फ्लोरल प्रिंट हाफ शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए थे। वहीं करण जौहर फ्लोरल प्रिंट ब्लेजर और पैंट के कांबिनेश में कई बार नजर आ चुके हैं। कार्तिक आर्यन फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ो को पहनान काफी पसंद करते हैं। कार्तिक को अक्सर इन्ही कपड़ो में देखा जाता है। वहीं रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ अपने नए औऱ अतरंगी फैशन सेंस को लेकर खासा चर्चा में बने रहते हैं। 

जिस तरह रणवीर सिंह कूल वाइब्स को फैशन में कैरी करते हैं शायद ही कोई एक्टर ऐसा कर पाए। विकी कौशल भी हाल ही में फ्लोरल प्रिंट जैकेट में नजर आए थे।

अगली खबर